प्रभास ने Wayanad Landslide के पीड़ितों के लिए दान किए 2 करोड़ रुपये, फैंस बोले- आप दिलों के राजा हैं
Updated on
07-08-2024 06:08 PM
केरल में भारी बारिश के बाद वायनाड में हुए लैंडस्लाइड में पीड़ितों की मदद के लिए अब एक्टर प्रभास आगे आए हैं। उन्होंने केरल के मुख्यमंत्री राहत कोष में 2 करोड़ रुपये का डोनेशन दिया है। प्रभास के इस जेस्चर पर फैंस फिदा हो गए हैं, और सोशल मीडिया पर एक्टर की वाहवाही कर रहे हैं। अभी तक साउथ के जितने भी स्टार्स ने इस आपदा से राहत के लिए डोनेशन दिया, उनमें सबसे ज्यादा रकम प्रभास ने दी है।
मालूम हो कि 29 जुलाई की रात आई भारी बारिश के कारण पूरे केरल में बुरा हाल मच गया। वायनाड में कई गांव तबाह हो गए। जहां मरने वालों की संख्या 400 से अधिक हो गई है, वहीं 206 से भी ज्यादा लोग लापता हैं। वायनाड में अभी भी सर्च ऑपरेशन जारी है और पीड़ितों की मदद के लिए काम किया जा रहा है।
वायनाड पीड़ितों के लिए किसने कितना दिया डोनेशन?
प्रभास से पहले जिन साउथ स्टार्स ने दान दिया है, उनमें राम चरण और उनके पिता चिरंजीवी, सूर्या, ज्योतिका, कार्थी, अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और चियान विक्रम का नाम शामिल है। जहां सूर्या, कार्थी और ज्योतिका ने मिलकर 50 लाख रुपये का दान दिया, वहीं रश्मिका मंदाना ने 10 लाख रुपये, चियान विक्रम ने 20 लाख रुपये और रामचरण-चिरंजीवी ने एक करोड़ रुपये का दान दिया। वहीं अल्लू अर्जुन ने पीड़ितों के लिए 25 लाख रुपये दान किए।
फैंस ने की प्रभास की तारीफ
सोशल मीडिया पर फैंस प्रभास की नेकदिली की तारीफ कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा है, 'किसी खास वजह से ही प्रभास सभी के दिलों के राजा हैं।' एक अन्य फैन ने लिखा है, 'प्रभास पहले अपने लोगों की हेल्प के लिए हमेशा तैयार रहते हैं।' प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें, तो प्रभास हाल ही फिल्म 'कल्कि 2898 AD' में नजर आए थे। वह अब दो फिल्मों 'कनप्पा' और 'राजा साहब' में नजर आएंगे।
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्मों के लिए प्लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…