प्रह्लाद पटेल ने भी इमरती देवी के अशिक्षित होने पर कसा तंज

Updated on 01-01-2022 06:05 PM

भोपाल। मध्य प्रदेश में ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थकों को मंडलों में नियुक्तियां मिल गई हैं। लेकिन उनके समर्थक यह नहीं समझ पाए हैं कि उन्हें उस विभाग में करना क्या है? इनमें से एक इमरती देवी हैं जिन्हें लघु उद्योग विकास निगम का अध्यक्ष बनाया गया है। अब केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल ने भी उनकी अशिक्षित होने पर मोहर लगाते हुए तंज कस रहे हैं।

  दरअसल निगम की नवनियुक्त अध्यक्ष इमरती देवी ने कहा कि लघु उद्योग निगम में मुझे क्या करना है कुछ नहीं पता। मुझे जानकारी नहीं है। मुझे नहीं पता कि क्या प्राथमिकताएँ हैं। मैं अधिकारियों से बात करके बताऊंगी। इमरती देवी लघु उद्योग निगम के अध्यक्ष का पदभार ग्रहण कर सीधे भोपाल से ग्वालियर पहुंचीं थी। उन्होंने पत्रकारों के सवालों के जवाब में कह दिया कि उन्हें अभी अपनी प्राथमिकताएं पता नहीं हैं। उन्होंने भोपाल में जाकर कार्यभार तो संभाल लिया है। अब तक उन्हें विभाग की जानकारी नहीं है।

 उनके विभाग में क्या होता है, क्या नहीं होता है। जिसके बाद केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल ने भी इमरती की अशिक्षित होने पर मोहर लगाते हुए तंज कसा है। उन्होंने कहा कि वे एक ऐसी महिलाओं में से हैं, जिन्होंने साबित कर दिया है कि जीवन में सफल होने के लिए शिक्षा जरूरी नहीं राजनीतिक विवेक सर्वोपरि होता है। इसी कड़ी में कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता आरपी सिंह ने भी इमरती देवी पर निशाना साधा है।

 उन्होंने कहा कि जब वे मंत्री थीं तब भी उनकी कार्यशैली देखी है। सबसे बड़ी बात ये है कि प्रजातंत्र में जिसको जनता ने नकार दिया उनको सत्ता देना कहीं कहीं लोकतंत्र पर कुठाराघात है। उन्होंने कहा कि आप जनता का मखौल उड़ा रहे हैं। ऐसे लोगों को सत्ता में पद देना जिनका स्वयं का विवेक नहीं है, जो शिक्षित नहीं हैं, कोई विजन नहीं है। जो विभाग उन्हें दिया जा रहा है। यह सरासर लोकतंत्र का अपमान है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.