सनी देओल के साथ फिल्मों में वापसी करेंगी प्रीति जिंटा :‘लाहौर 1947’ में आएंगी नजर, आमिर खान होंगे फिल्म के प्रोड्यूसर

Updated on 25-01-2024 01:20 PM

सनी देओल ‘गदर-2’ की सफलता के बाद अब एक और बड़ी फिल्म की तैयारी में हैं। सनी देओल की अपकमिंग फिल्म ‘लाहौर 1947’ इन दिनों चर्चा में है। फिल्म में सनी के साथ लीड एक्ट्रेस के लिए कई नाम सामने आए थे। लेकिन अब खबर है कि फिल्म में बतौर एक्ट्रेस प्रीति जिंटा नजर आएंगी। कल यानी 25 जनवरी को एक्ट्रेस अपने लुक टेस्ट के लिए स्टूडियो पहुंची थीं। बता दें प्रीति लंबे समय के बाद फिल्मों में वापसी करने वाली हैं।

ये फिल्म कई वजह से बेहद खास होने वाली है। दरअसल आमिर खान इस फिल्म प्रोड्यूसर होंगे। आमिर खान और राजकुमार संतोषी ने भी फिल्म लाहौर 1947 के लिए हाथ मिलाया है। अनाउंसमेंट के बाद अब इस फिल्म की शूटिंग अगले महीने से शुरू हो सकती है।

प्रीति और सनी पहले भी कई फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं। बता दें कि सनी और प्रीति ने 'हीरोः लव स्टोरी ऑफ अ स्पाई', 'फर्ज' और 'भैयाजी सुपरहिट' जैसी फिल्मों में साथ काम किया है। प्रीति आखिरी बार 'भैयाजी सुपरहिट' में नजर आई थीं। ये फिल्म 2018 में रिलीज की गई थी।

तकरीबन 100 करोड़ हो सकता है फिल्म का बजट

फिल्म का बजट तकरीबन 100 करोड़ हो सकता है। इसका ज्यादातर हिस्सा सनी देओल फीस के तौर पर लेंगे। गदर-2 की ब्लॉकबस्टर सक्सेस के बाद सनी देओल की मार्केट वैल्यू काफी ज्यादा बढ़ गई है। खबरें हैं कि वो एक फिल्म करने के लिए इस वक्त 40 से 50 करोड़ तक फीस चार्ज करने वाले हैं।

राजकुमार संतोषी की फिल्मों ने सनी को दो नेशनल अवॉर्ड दिलाए

इस फिल्म के साथ सनी देओल और राजकुमार संतोषी कई साल बाद वापस साथ आ रहे हैं। घातक के बाद दोनों ने कोई फिल्म साथ नहीं की। फिल्म भगत सिंह को लेकर दोनों में विवाद हुआ और फिर दोनों ने साथ काम नहीं किया।

राजकुमार संतोषी के डायरेक्शन में सनी ने दो नेशनल अवॉर्ड जीते थे। पहला घायल के लिए और दूसरा दामिनी के लिए। ये इंडस्ट्री की सबसे सफल एक्टर-डायरेक्टर पेयर्स में से एक है।

इस फिल्म के साथ आमिर खान और राजकुमार संतोषी भी कई सालों के बाद वापस आ रहे हैं। दोनों ने 1994 की फिल्म अंदाज अपना-अपना में काम किया था। राजकुमार संतोषी के डायरेक्शन वाली इस फिल्म में आमिर के अलावा सलमान भी मुख्य भूमिका में थे। कुछ समय से अंदाज अपना-अपना के सीक्वल पर भी बात चल रही है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
हॉलीवुड में कई ऐसे टॉप स्टार्स हैं जिन्होंने भले विदेशी फिल्मों में बड़ा नाम कमाया हो, लेकिन वे पले-बढ़े भारत में हैं। इनमें से कई स्टार्स के पूर्वजों का भारत…
 07 August 2026
रणबीर कपूर इन दिनों नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' की रिलीज की तैयारियों में व्यस्त हैं। हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि एक दौर ऐसा भी था,…
 07 August 2026
मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का आगाज कर दिया है। एक एपिसोड में कंटेस्टेंट के साथ मजेदार बातचीत में एक्टर ने अपने भोजपुरी सिनेमा में…
 07 August 2026
समय रैना ने कई बार अपने परिवार द्वारा झेले गए कश्मीर में झेले गए पलायन और क्रूरता के दर्द को बयां किया है। अब एक बार फिर इसी की चर्चा…
 07 August 2026
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की करीब 30,000 करोड़ रुपये ($3.5 से $4 बिलियन) की संपत्ति और आरके फैमिली ट्रस्ट को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद…
 07 August 2026
सैफ अली खान की छोटी और सोहा अली खान की बड़ी बहन सबा पटौदी के नाम से तो आप वाकिफ होंगे। शर्मिला टैगोर और मंसूर अली खान पटौदी की दूसरी…
 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
Advt.