Baahubali 3 की हो रही तैयारी! टूटेगा Dhurandhar 2 का रिकॉर्ड, प्रभास और राणा दग्गुबाती ने दिया हिंट
Updated on
26-06-2026 03:09 PM
साल 2015 में रिलीज 'बाहुबली' और फिर 2017 में आए इसके सीक्वल 'बाहुबली 2: द कन्क्लूजन' ने भारतीय सिनेमा की दिशा और दशा दोनों बदलकर रख दी थी। एसएस राजामौली के डायरेक्शन में बनी इन दोनों फिल्मों ने हिंदुस्तानी सिनेमा को दुनियाभर में पहचान दिलाई। अब ऐसा लग रहा है कि एक बार फिर सिनेमाघरों में माहिष्मती साम्राज्य की गूंज होने वाली है। ऐसा इसलिए कि हाल ही 'नेटफ्लिक्स' पर रिलीज 'बाहुबली: द टॉर्चबियरर' नाम की डॉक्यूमेंट्री में प्रभास, राणा दग्गुबाती ने 'बाहुबली 3' को लेकर हिंट दिया है। कम से कम फैंस को यही मानकर चल रहे हैं।
प्रभास, राणा दग्गुबाती और अनुष्का शेट्टी स्टारर 'बाहुबली' और 'बाहुबली 2' भारतीय सिनेमा की कल्ट पीरियड फिल्में हैं। साल 2015 में रिलीज पहली फिल्म ने जहां देश में ₹421.00 करोड़ का नेट कलेक्शन और वर्ल्डवाइड ₹650.00 करोड़ की ग्रॉस कमाई की थी, वहीं 2017 में रिलीज 'बाहुबली 2' ने दुनियाभर में ₹1,788.06 करोड़ का ग्रॉस बिजनस और देश में ₹1,030.42 करोड़ का नेट कारोबार किया था। यह पहली भारतीय फिल्म बनी, जिसने 1000 करोड़ क्लब की शुरुआत की।
राणा दग्गुबाती ने दिया 'बाहुबली 3' को लेकर तगड़ा हिंट
OTT पर रिलीज नई डॉक्यूमेंट्री में प्रभास, राणा दग्गुबाती और अनुष्का शेट्टी, फिल्म के बनने के पीछे की कहानी बयां कर रहे थे। इसी दौरान, राणा दग्गुबाती ने 'बाहुबली 3' की ओर इशारा किया है। उन्होंने कहा, 'मुझे नहीं पता कि मुझे यह सबके सामने कहना चाहिए या नहीं, लेकिन चूंकि राजामौली और शोबू गारू (प्रोड्यूसर) यहां नहीं हैं, इसलिए मैं वही कहूंगा जो मेरे मन में है। हो सकता है कि दुनिया अभी इसके लिए तैयार न हो, लेकिन 'बाहुबली' आगे और भी आएगी!' उनकी यह बात सुनकर प्रभास और अनुष्का शेट्टी हंसने लगे।
प्रभास ने हंसते हुए दिखाई 'तीन उंगलियां'
मजेदार बात यह है कि राणा दग्गुबाती के ऐसा कहने के बाद प्रभास ने 'तीन उंगलियां' दिखाईं। यह सब देखकर अब फ्रैंचाइजी के फैंस फूले नहीं समा रहे हैं। लोगों के मन में यह सवाल उठना लाजिमी है कि क्या 'बाहुबली 3' भी बन सकती है। खासकर तब जब डॉक्यूमेंट्री के आखिरी एपिसोड में प्रभास ने यह कहते हुए अपनी बात खत्म करते हैं, 'और यह विरासत जारी रहेगी।'
फैंस बोले- टूटेगा 'धुरंधर 2' और 'पुष्पा 2' का रिकॉर्ड
अब एक तरफ, जहां दोनों दिग्गज एक्टर्स के हिंट के बाद 'बाहुबली 3' को लेकर अटकलें शुरू हो गई हैं, वहीं डायरेक्टर राजामौली या फिल्म के प्रोड्यूसर ने अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। लेकिन सोशल मीडिया पर फैंस का कहना है कि यदि 'बाहुबली 3' बनती है, तो बॉक्स ऑफिस पर तूफान आएगा। यह ब्लॉकबस्टर साबित होगी और रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2: द रिवेंज' के रिकॉर्ड को भी तोड़ देगी, जिसने देश में ₹1,149.29 करोड़ का नेट कलेक्शन और वर्ल्डवाइड ₹1,813.38 करोड़ की ग्रॉस कमाई की। लोग 'पुष्पा 2' के रिकॉर्ड की भी याद दिला रहे हैं, जिसके नाम देश में सबसे अधिक ₹1,234.10 करोड़ की नेट कमाई करने का कीर्तिमान दर्ज है।
'बाहुबली' की विरासत बढ़ाने को लेकर क्या है मेकर्स का प्लान
बीते साल 2025 में जब मेकर्स ने 'बाहुबली' पर आधारित एनिमेटेड सीरीज 'बाहुबली: क्राउन ऑफ ब्लड' रिलीज की थी, तब इस फिल्म फ्रैंचाइजी को आगे बढ़ाने को लेकर भी बात की थी। खुद एसएस राजामौली ने कहा था कि आगे आने वाले कुछ साल में दर्शकों को माहिष्मती साम्राज्य की कहानी आगे बढ़ती दिखेगी, लेकिन यह दूसरे 'तरीकों और माध्यमों' से होगा। डायरेक्टर ने कहा था, 'जब हॉलीवुड में कोई फिल्म ब्रांड बनता है, तो वह मल्टी-मीडिया हो जाता है। हमने अब तक 'बाहुबली' के लिए गेम, एक VR फिल्म और एक सीरीज बनाने की कोशिश की है। 'बाहुबली' सिर्फ एनिमेटेड सीरीज के साथ ही आगे नहीं बढ़ेगी। यह कई अन्य तरीकों और माध्यमों से भी आगे बढ़ेगी।'
इंदौर : कई दिनों के इंतज़ार और कयासों के बाद,
पंजाब
की सबसे बेबाक आवाज़ सिमरन कौर धडली अपने नए गाने 'हाल
मित्रा' के
साथ वापसी कर रही हैं। यह एक दमदार ब्रेकअप एंथम…
साल 2015 में रिलीज 'बाहुबली' और फिर 2017 में आए इसके सीक्वल 'बाहुबली 2: द कन्क्लूजन' ने भारतीय सिनेमा की दिशा और दशा दोनों बदलकर रख दी थी। एसएस राजामौली…
अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी हैं। फिल्म रिलीज के पहले ही दिन सिनेमा देखकर निकल रहे लोगों मे इस एक्शन,…
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में बबीता जी का किरदार निभाने वाली मुनमुन दत्ता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी जिंदगी की खूबसूरत झलकियां फैंस के…
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को जन्मदिन की बधाई देना, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारी पड़ रहा है। शुक्रवार, 26 जून को शिक्षा मंत्री के बर्थडे पर प्रधानमंत्री ने सुबह-सुबह…
दूसरे पद्म अवॉर्ड्स सम्मान समारोह में, भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सिनेमा, संगीत, जनसेवा और कला जैसे क्षेत्रों में योगदान के लिए कई जानी-मानी हस्तियों को सम्मानित कर रही हैं।…
'पंचायत' सीरीज की पूरी कास्ट को अब पूरा देश जानता है, लेकिन किसी ने नहीं सोचा होगा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कास्ट के कई फेमस चेहरों को पहचानते हैं।…