ऋषभ को कप्तानी के लिए तैयार करें : युवराज

Updated on 28-04-2022 07:31 PM

नई दिल्ली टीम इंडिया के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह ने कहा है कि विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को भारतीय टेस्ट टीम का उप-कप्तान बनाया जाना चाहिए, जिससे वह भविष्य में कप्तानी संभालने के लिए तैयार हो सकें। युवराज के अनुसार ऋषभ ऐसे बल्लेबाज हैं जिनका प्रदर्शन लगातार बेहतर होता गया है।

युवराज ने कहा, ‘चयनकर्ताओं को ऋषभ को भविष्य की भूमिका के लिए भी तैयार करना चाहिए। वह युवा हैं और भविष्य में वह कप्तान बनने की क्षमता रखता है।  इसके साथ ही वह विकेटकीपर भी हैं, जिनकी नजरें और दिमाग मैदान में सबसे अधिक चलते हैं , इसलिए वह इस भूमिका के लिए सबसे अधिक उपयुक्त रहेगा। इस पूर्व ऑलराउंडर ने कहा कि इस युवा को जिम्मेदारी दें और एक साल तक उनसे कुछ चमत्कार की उम्मीद मत कीजिए। उसके बाद मुझे पूरा भरोसा  है कि यह खिलाड़ी इस भरोसे पर खरा उतरेगा।

युवराज ने ऋषभ की परिपक्वता पर सवाल उठाने वालों को करार जवाब देते हुए कहा कि जब  विराट को कप्तान बनाया गया था। तब वह भी परिपक्व नहीं थे जबकि यह विकेटकीपर बल्लेबाज समय के साथ ही परिपक्व होता जा रहा है। साथ ही कहा कि मुझे नहीं पता कि अन्य लोग कैसे सोचते हैं पर यहां मुझे लगता है कि वह नेतृत्व के लिए सर्वश्रेष्ठ विकल्प हैं।

उन्होंने बताया कि जब भी वह इस क्रिकेटर से बात करते हैं तो वह ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज एडम गिलक्रिस्ट का उदाहरण देता है, जिनके नाम 17 टेस्ट शतक है। युवराज ने कहा कि ऋषभ के नाम अभी से ही चार टेस्ट शतक हैं और वह दुनिया के सार्वकालिक सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर बल्लेबाज़ बनने की ओर अग्रसर है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
 10 August 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन की सराहना की जिन्होंने ग्लास्गो के एक रेस्तरां में भारत के गलत मानचित्र पर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश के लिए मेडल लेकर लौटे भारतीय खिलाड़ियों से रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर खास…
 10 August 2026
भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी रहे हैं जिन्हें इंटरनेशनल लेवल पर देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका तो मिला। लेकिन किस्मत ने उनका लंबे समय तक…
 10 August 2026
नई दिल्ली: आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा साझा किए गए प्रैक्टिस वीडियो में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर डेथ ओवर में गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारत के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने रविवार को कहा कि कुलदीप यादव ने श्रीलंका क्रिकेट 11 के खिलाफ अभ्यास मैच की दूसरी पारी में गेंदबाजी इसलिए…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम में सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी को लेकर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। लगातार चोटों की समस्याओं और जसप्रीत बुमराह की अनुपलब्धता…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
Advt.