पांच मार्च से होगी प्राथमिक शिक्षक भर्ती परीक्षा

Updated on 03-01-2022 10:43 PM

भोपाल मध्यप्रदेश में आगामी पांच मार्च से प्राथमिक शिक्षक भर्ती परीक्षा होगी।  इस परीक्षा में नए अभ्यर्थियों को आवेदन करने का मौका दिया गया था।   प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (पीईबी) ने प्राथमिक शिक्षक भर्ती परीक्षा (वर्ग-3) का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा की समय-सारिणी जारी कर दी गई है। नए अभ्यर्थियों को 14 से 28 दिसंबर तक आवेदन करना था। वहीं नए भरे गए आनलाइन फार्म में संशोधन रविवार तक करना था। इसके बाद आवेदक कोई भी त्रुटि सुधार नहीं कर पाएंगे। इसमें दो लाख 80 हजार नए आवेदकों ने आवेदन किए हैं। इससे अब कुल आवेदकों की संख्या नौ लाख 37 हजार तक पहुंच गई है।

इससे पहले छह लाख 57 हजार उम्मीदवारों ने आवेदन किए थे। इसमें स्कूल शिक्षा और जनजातीय कार्य विभाग से प्राप्त प्रस्ताव के अनुसार उनके विभाग में खाली प्राथमिक शिक्षक के पदों के लिए भी परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। पहले भरे गए एवं नए आवेदक दोनों विभागों के पदों के लिए मान्य होंगे। इसमें 15 फीसद आवेदन अन्य राज्यों से प्राप्त हुए हैं। जारी समयसारिणी के अनुसार, प्राथमिक शिक्षक की परीक्षा पांच मार्च से प्रारंभ होगी।

दो पाली में परीक्षा ली जाएगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9 बजे से 11.30 बजे तक आयोजित की जाएगी। वहीं दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 4.30 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा केंद्रों पर रिपोर्टिंग के लिए एक घंटे पहले पहुंचना होगा।

स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों के मुताबिक यह भर्ती परीक्षा नहीं, बल्कि पात्रता परीक्षा है। परीक्षा के बाद स्कूल शिक्षा विभाग, जनजाति कार्य विभाग एवं अन्य निजी स्कूल अपने स्तर पर पद निकालकर भर्ती कर सकेंगे। पीईबी ने परीक्षा संबंधित दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 May 2026
इंदौर। इस मई में इंदौर एक अद्वितीय सांस्कृतिक और ऐतिहासिक उत्सव का साक्षी बनने जा रहा है। शिवशाही महानाट्य — एक भव्य ऐतिहासिक मेगा नाटक — छत्रपति शिवाजी महाराज के अदम्य साहस, दूरदर्शिता और बलिदान की…
 01 May 2026
इंदौर। ब्यूटी और वेलनेस इंडस्ट्री में नई ऊर्जा और अवसरों का संचार करने के उद्देश्य से नेशनल आर्टिस्ट्स चैम्पियनशिप 2026 का भव्य आयोजन 20 से 22 जुलाई तक इंदौर के…
 30 April 2026
इंदौर —इंदौर एनिमल लिबरेशन शनिवार, 02 मई 2026 को शाम 6 बजे से 8 बजे तक छप्पन दुकान पर एक विशेष जन-जागरूकता पहल आयोजित कर रहा है, जिसका उद्देश्य डेयरी…
 25 April 2026
इंदौर— चत्रभुज नरसी स्कूल (CNS), इंदौर ने 25 और 26 अप्रैल, 2026 को पिस्टल शूटिंग कॉम्पिटिशन से अपनी स्टेट-ऑफ़-द-आर्ट पिस्टल शूटिंग एकेडमी की शुरुआत की। इस इवेंट का फोकस ओलंपिक…
 25 April 2026
इंदौर: देश की प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन्स (सेशन 2) 2026 में इंदौर के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शहर का नाम रोशन किया है। नारायणा कोचिंग सेंटर,…
 22 April 2026
इंदौर: चत्रभुज नरसी स्कूल, में 25 और 26 अप्रैल, 2026 को पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता होगी। इस प्रतियोगिता में छात्र और वयस्क इस अनुशासित खेल में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।…
 17 April 2026
इंदौर। मध्यप्रदेश से एक अहम पहल सामने आई है, जहां एक इंडियन स्टार्टअप देश की सिक्योरिटी को और मजबूत बनाने के लिए स्वदेशी टेक्नोलॉजी पर काम कर रहा है। बढ़ते…
 13 April 2026
इंदौर। शहर के प्रतिष्ठित एसेंशिया लग्ज़री होटल में 19 अप्रैल तक एक विशेष महाराष्ट्रीयन फूड फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। यह फेस्टिवल होटल के ब्लू सॉल्ट और कॉफी रेस्टोरेंट में प्रतिदिन…
 10 April 2026
इंदौर: मिताशा फाउंडेशन के नेतृत्व में संचालित “संकल्प एक लाख अंगदान से जीवनदान” अभियान के अंतर्गत अंगदान हेतु प्रेरित करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण ऑनलाइन सी.एम.ई. का आयोजन किया…
Advt.