रिया चक्रवर्ती के साथ 'रोडीज' नहीं करना चाहते प्रिंस नरूला और गौतम गुलाटी, शूट करने से किया इनकार

Updated on 06-05-2023 08:29 PM
'रोडीज़' एक फेमस रियलिटी शो है, जो यंगस्टर्स के बीच काफी मशहूर है। शो कंटेस्टेंट्स के एक ग्रुप को लेकर बनता है, जिसे 'रोडीज़' कहते हैं। क्योंकि वे पूरे देश में यात्रा करते समय कई चुनौतियों और टास्क में पार्टिसिपेट करते हैं। हर सीज़न में एक अलग थीम और चैंपियन को चुनने के लिए चुनौतियों का सेट होता है। क्लासिक शो 'रोडीज़' 19वें सीज़न के साथ वापस आ गया है और इसके ऑडिशन शुरू हो चुके हैं। शो के जज प्रिंस नरूला, गौतम गुलाटी, सोनू सूद और रिया चक्रवर्ती हैं। एक्स बॉयफ्रेंड सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद रिया का यह पहला शो है। हालांकि, हालिया रिपोर्टों से पता चलता है कि ग्रुप के तीन लीडर्स प्रिंस, गौतम और रिया के बीच चीजें ठीक नहीं चल रही हैं।

'एबीपी न्यूज' की रिपोर्ट के मुताबिक, Gautam Gulati और Prince Narula रिया की वजह से सोशल मीडिया पर चर्चे को लेकर चिंता में हैं। सूत्रों के मुताबिक, शो का ट्रेलर बाहर आने के कुछ ही समय बाद रिया चक्रवर्ती को ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ा। कुछ यूजर्स ने गुलाटी और नरूला के लिए भी भद्दे मेसेजेस भेजे इसलिए दोनों ने रिया के साथ काम करना बंद कर दिया और शूट करने से इनकार कर दिया।

रिया के चलते फंस चुके हैं प्रिंस

प्रिंस पहले ही Rhea Chakraborty के चलते एक खामियाजा भुगत चुके हैं, जो उनके हिसाब से कथित तौर पर एक मैगजीन ने गलत तरीके से दिखाया था। प्रिंस ने अपने कमेंट पर कहा, 'सभी को नमस्कार, कुछ न्यूज पोर्टल मेरे बारे में सुर्खियां लिख रहे हैं कि प्रिंस नरूला किसी का समर्थन कर रहे हैं। मैं यहां किसी का समर्थन करने के लिए नहीं हूं। मैं केवल अपना काम कर रहा हूं और मुझे इसमें विश्वास है।'

प्रिंस ने साफ की थी बात

उन्होंने आगे कहा, 'मैं रोडीज के लिए आया हूं, किसी की वापसी का समर्थन करने के लिए नहीं। मेरा मानना है कि आप सभी काफी स्मार्ट हैं, जिसका आप समर्थन करना चाहते हैं। ये पोर्टल ट्विस्टेड सुर्खियां लिख रहे हैं, मैं साफ करना चाहता हूं कि मैं किसी का समर्थन या अपमान नहीं कर रहा हूं। मैं यहां दर्शकों और उनके समर्थन के लिए हूं और कुछ नहीं।'


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
 05 August 2026
नितेश तिवारी की 4000 करोड़ी फिल्म 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही लगातार सुर्खियों में है। तब से इसी पर चर्चा हो रही है कि क्या राम…
 05 August 2026
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
Advt.