पूरी तरह से फिट हुए पृथ्वी शॉ, टीम से जुड़ने को तैयार

Updated on 15-05-2022 08:58 PM

नई दिल्ली प्लेऑफ में जाने के लिए संघर्षरत दिल्ली कैपिटल्स अभी पॉइंट टेबल में 12 अंकों के साथ 5वें स्थान पर है। दिल्ली के लिए बाकी बचे मैच काफी अहम है। इसी बीच सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ की फिटनेस को लेकर बड़ा अपडेट आया है, जो ज्यादा तबीयत खराब होने के बाद अस्पताल में भर्ती थे।

दरअसल पृथ्वी शॉ को पिछले रविवार को तेज बुखार के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्होंने दिल्ली के लिए पिछला मैच 1 मई को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेला था और इसके बाद वहां तीन मैच नहीं खेल सके। उन्होंने अस्पताल के बेड से पोस्ट भी शेयर कर कहा था कि उन्हें जल्द ही वापसी की उम्मीद है।

शॉ आईपीएल 2022 के बाकी बचे मैचों के लिए दिल्ली कैपिटल्स की टीम से जुड़ने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। सूत्रों ने बताया कि सोमवार को पंजाब किंग्स के खिलाफ खेले जाने वाले मुकाबले के लिए पृथ्वी शॉ के उपलब्ध रहने की पूरी संभावना है। आईपीएल के इस सीजन में शॉ के प्रदर्शन की बात करें, तब उन्होंने 9 मैचों में 28.77 की औसत और 159.87 की स्ट्राइक रेट से 259 रन बनाए।जिसमें 2 अर्धशतक भी शामिल है।वहीं दिल्ली की बात करें तब टीम 12 मैचों में 12 अंक के साथ 5वें स्थान पर है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
 10 August 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन की सराहना की जिन्होंने ग्लास्गो के एक रेस्तरां में भारत के गलत मानचित्र पर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश के लिए मेडल लेकर लौटे भारतीय खिलाड़ियों से रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर खास…
 10 August 2026
भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी रहे हैं जिन्हें इंटरनेशनल लेवल पर देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका तो मिला। लेकिन किस्मत ने उनका लंबे समय तक…
 10 August 2026
नई दिल्ली: आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा साझा किए गए प्रैक्टिस वीडियो में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर डेथ ओवर में गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारत के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने रविवार को कहा कि कुलदीप यादव ने श्रीलंका क्रिकेट 11 के खिलाफ अभ्यास मैच की दूसरी पारी में गेंदबाजी इसलिए…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम में सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी को लेकर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। लगातार चोटों की समस्याओं और जसप्रीत बुमराह की अनुपलब्धता…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
Advt.