पृथ्वीराज सुकुमारन ने 'सलार 2' को लेकर दिया बड़ा अपडेट, बताई रिलीज डेट और डायरेक्टर प्रशांत नील की प्लानिंग!
Updated on
10-04-2024 01:55 PM
KGF के मेकर प्रशांत नील की फिल्म 'सलार' का पहला पार्ट साल 2023 में रिलीज हुआ था, और ब्लॉकबस्टर रहा था। तभी से फैंस इसके सीक्वल का इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में प्रभास लीड रोल में थे और पृथ्वीराज सुकुमारन नेगेटिव किरदार में नजर आए। उन्होंने अब 'सलार' के दूसरे पार्ट को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। पृथ्वीराज सुकुमारन ने बताया है कि प्रशांत नील ने 'सलार पार्ट 2' को लेकर क्या तैयारी की है। वह खुद कब इसकी शूटिंग करेंगे। साथ ही यह भी बताया कि 'सलार पार्ट 2' कब रिलीज होगी।
Prithviraj Sukumaran इस वक्त फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' में नजर आ रहे हैं, जो 10 अप्रैल को थिएटर्स में रिलीज हुई है। फिल्म में अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ लीड रोल में हैं। इसके अलावा वह एक और फिल्म 'द गोट लाइफ' के कारण भी सुर्खियों में हैं। 'सलार' दो ऐसे दोस्तों की कहानी है, जिनकी बीच गहरी दोस्ती है, पर वो बाद में एक-दूसरे के दुश्मन जाते हैं। इस फिल्म में दोस्तों के ये किरदार प्रभास और पृथ्वीराज सुकुमारन ने निभाए थे।
थ्वीराज जल्द शुरू करेंगे शूटिंग
पृथ्वीराज सुकुमारन ने 'वैराइटी' मैगजीन को दिए इंटरव्यू में 'सलार पार्ट 2' के बारे में बताया कि शूटिंग आने वाले कुछ दिनों में शुरू हो जाएगी। वह बोले, 'प्रशांत ने एक बहुत की कमाल का और एकदम जबरदस्त शूटिंग प्लान तैयार किया है।मैं फिल्म Empuraan की शूटिंग के बीच से समय निकालूंगा और 'सलार 2' के कुछ सीन्स शूट करूंगा।'
पृथ्वीराज सुकुमारन बोले- 2025 में रिलीज होगी 'सलार 2'
पृथ्वीराज सुकुमारन ने आगे बताया, 'मुझे लगता है कि यह 'सलार पार्ट 2' साल 2025 में पक्का ही रिलीज होगी। लेकिन कब और कैसे होगी, यह प्रशांत नील और प्रोडक्शन हाउस होम्बले फिल्म्स पर निर्भर है।' 'सलार पार्ट 1' का बजट 200 करोड़ रुपये था, और इसने करीब 705 करोड़ रुपये की कमाई की थी।
अब इन फिल्मों में नजर आएंगे पृथ्वीराज और प्रभास
पृथ्वीराज सुकुमारन के पास अब तीन फिल्में और हैं, जो रिलीज होंगी। इनमें L2: Empuraan, 'विलायत बुड्ढा' Guruvayoor Ambalanadayil जैसे नाम शामिल हैं। वहीं प्रभास मच अवेटेड फिल्म 'कल्कि 2898 AD' में नजर आएंगे।
हॉलीवुड में कई ऐसे टॉप स्टार्स हैं जिन्होंने भले विदेशी फिल्मों में बड़ा नाम कमाया हो, लेकिन वे पले-बढ़े भारत में हैं। इनमें से कई स्टार्स के पूर्वजों का भारत…
रणबीर कपूर इन दिनों नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' की रिलीज की तैयारियों में व्यस्त हैं। हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि एक दौर ऐसा भी था,…
मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का आगाज कर दिया है। एक एपिसोड में कंटेस्टेंट के साथ मजेदार बातचीत में एक्टर ने अपने भोजपुरी सिनेमा में…
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की करीब 30,000 करोड़ रुपये ($3.5 से $4 बिलियन) की संपत्ति और आरके फैमिली ट्रस्ट को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद…
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्मों के लिए प्लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…