प्रियंका चोपड़ा ने अनाउंस की नई फिल्म 'द ब्लफ', जानिए किरदार और कहानी से लेकर लीड हीरो तक सब
Updated on
02-03-2024 01:12 PM
फाइनली प्रियंका चोपड़ा ने अपनी नई फिल्म अनाउंस कर दी है। फैंस काफी वक्त से एक्ट्रेस के नए प्रोजेक्ट का इंतजार कर रहे थे, और अब उनकी यह मुराद पूरी हो गई है। हालांकि थोड़ी- सी निराशा की बात यह है कि प्रियंका ने जो नई फिल्म अनाउंस की है, वह हिंदी नहीं बल्कि हॉलीवुड की है। यानी फिलहाल प्रियंका बॉलीवुड में तो नजर नहीं आने वाली हैं। प्रियंका चोपड़ा की नई फिल्म का नाम 'द ब्लफ' है। इसमें वह एक्टर कार्ल अर्बन के साथ नजर आएंगी।
Priyanka Chopra ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फैंस को यह गुड न्यूज दी। उन्होंने एक न्यूज आर्टिकल का स्क्रीनशॉट शेयर किया, जिसमें फिल्म 'द ब्लफ' को लेकर जिक्र था। साथ में लिखा, 'मैं उम्मीद करती थी कि अगर जिंदा रहे और भगवान ने चाहा तो हमें भी समुद्री डाकू बनने का मौका देगा।'
क्या होगी 'द ब्लफ' की कहानी और प्रियंका का किरदार?
बता दें कि The Bluff की कहानी 19वीं सदी के कैरेबियाई फेज़ की कहानी है और एक पूर्व महिला समुद्री डाकू के इर्द-गिर्द घूमती है। इसमें प्रियंका चोपड़ा समुद्री डाकू के रोल में दिखेंगी। फिल्म में उनका किरदार तब अपने परिवार की रक्षा के लिए निकल पड़ता है, जब उसके अतीत के रहस्यमय पाप उसे जकड़ लेते हैं। The Bluff को फ्रैंक ई फ्लावर्स डायरेक्ट करेंगे। वह सुपरहिट फिल्म Bob Marley: One Love से चर्चा में आए थे, जिसके वह को-राइटर थे।
प्रियंका की नई फिल्म, फैंस हुए एक्साइटेड
'द ब्लफ' की चर्चा पिछले काफी समय से चल रही थी, पर अब एक्ट्रेस ने इस पर मुहर लगा दी है। हाल ही एक्ट्रेस ने वर्कआउट करते हुए अपनी एक मिरर सेल्फी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की थी, और लिखा था कि वह सेट पर वापस आ गई हैं और काम शुरू कर दिया है। उसी पोस्ट से फैंस एक्साइटेड हो गए थे।
प्रियंका चोपड़ा के पास हैं ये फिल्में
रिपोर्ट्स के मुताबिक, The Bluff को मेकर्स ऑस्ट्रेलिया में शूट करने के बारे में सोच रहे हैं। हालांकि अभी कुछ तय नहीं है। इस फिल्म के अलावा प्रियंका डॉक्यूमेंट्री To Kill A Tiger को लेकर भी चर्चा में हैं, जिसे वह प्रोड्यूस कर रही हैं। साथ ही वह हॉलीवुड फिल्म 'हेड ऑफ स्टेट' और 'सिटाडेल 2' में भी नजर आएंगी।
हॉलीवुड में कई ऐसे टॉप स्टार्स हैं जिन्होंने भले विदेशी फिल्मों में बड़ा नाम कमाया हो, लेकिन वे पले-बढ़े भारत में हैं। इनमें से कई स्टार्स के पूर्वजों का भारत…
रणबीर कपूर इन दिनों नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' की रिलीज की तैयारियों में व्यस्त हैं। हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि एक दौर ऐसा भी था,…
मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का आगाज कर दिया है। एक एपिसोड में कंटेस्टेंट के साथ मजेदार बातचीत में एक्टर ने अपने भोजपुरी सिनेमा में…
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की करीब 30,000 करोड़ रुपये ($3.5 से $4 बिलियन) की संपत्ति और आरके फैमिली ट्रस्ट को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद…
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्मों के लिए प्लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…