प्रियंका चोपड़ा ने किराए पर दिया पुणे वाला बंगला, हर महीने एक्ट्रेस को मिलेंगे इतने लाख रुपये
Updated on
26-04-2024 02:29 PM
एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपना पुणे स्थित बंगला किराए पर दे दिया है, और अब इससे हर महीने वह लाखों रुपये की कमाई करेंगी। प्रियंका के परिवार ने यह बंगला 'द अर्बन नोमैड्स कम्युनिटी प्राइवेट लिमिटेड' नाम की फर्म को 2 लाख रुपये प्रति महीने किराए पर दिया है। एक्ट्रेस की मां मधु चोपड़ा और भाई सिद्धार्थ ने इस फर्म के साथ डील साइन की।
Zapkey को जो डॉक्युमेंट मिले हैं, उनके मुताबिक मधु चोपड़ा और सिद्धार्थ ने 21 मार्च को रजिस्ट्री करवाई थी।
प्रियंका के पुणे वाले बंगले का एरिया
Priyanka Chopra का यह बंगला पुणे के कोरेगांव पार्क में स्थित है। इसका आकार यानी प्लॉट साइज 3754 स्क्वायर फुट है, जबकि ग्राउंड फ्लोर 2180 स्क्वायर फुट, बेसमेंट एरिया 950 स्क्वायर फुट और गार्डन एरिया 2232 स्क्वायर फुट है। वहीं, पार्किंग एरिया 400 स्क्वायर फुट है।
6 करोड़ में बेचे थे दो पेंटहाउस, 2021 में किराए पर लिया था ऑफिस
मालूम हो कि साल 2023 में प्रियंका चोपड़ा और पति निक जोनस ने ओशिवाड़ा के लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स में स्थित अपने दो पेंटहाउस 6 करोड़ रुपये में बेच दिए थे। इनका बिल्ट-अप एरिया 2,292 स्क्वायर फुट था। इनमें से एक पैंटहाउस जहां 2.25 करोड़ रुपये में बिका, तो वहीं दूसरा पेंटहाउस 3.75 में बेचा गया। इससे पहले प्रियंका चोपड़ा ने लोखंडवाला में मौजूद अपनी कमर्शियल प्रॉपर्टी को 7 करोड़ रुपये में बेच दिया था। वहीं जून 2021 में, प्रियंका चोपड़ा ने ओशिवाड़ा के अंधेरी-वेस्ट एरिया में 2,040 स्क्वायर फुट में फैली बिल्डिंग में 2.11 लाख रुपये में ऑफिस के लिए सेकेंड फ्लोर लिया था।
फर्म ने प्रियंका के परिवार को इस बंगले के लिए 6 लाख रुपये का डिपॉजिट भी दिया। अब यह हर महीने 2.06 लाख का किराया भी देगी।
न्यू यॉर्क में रहती हैं प्रियंका, इस फिल्म में आएंगी नजर
मालूम हो कि प्रियंका चोपड़ा साल 2018 में निक जोनस से शादी के बाद से ही न्यू यॉर्क में रहती हैं। वह काम के सिलसिले में या परिवार और दोस्तों से मिलने के लिए मुंबई आती रहती हैं। प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें, तो प्रियंका इस वक्त हॉलीवुड फिल्म Heads of State की शूटिंग कर रही हैं।
हॉलीवुड में कई ऐसे टॉप स्टार्स हैं जिन्होंने भले विदेशी फिल्मों में बड़ा नाम कमाया हो, लेकिन वे पले-बढ़े भारत में हैं। इनमें से कई स्टार्स के पूर्वजों का भारत…
रणबीर कपूर इन दिनों नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' की रिलीज की तैयारियों में व्यस्त हैं। हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि एक दौर ऐसा भी था,…
मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का आगाज कर दिया है। एक एपिसोड में कंटेस्टेंट के साथ मजेदार बातचीत में एक्टर ने अपने भोजपुरी सिनेमा में…
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की करीब 30,000 करोड़ रुपये ($3.5 से $4 बिलियन) की संपत्ति और आरके फैमिली ट्रस्ट को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद…
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्मों के लिए प्लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…