प्रियंका चोपड़ा ने सुबह उठते ही कार में बैठे-बैठे बनाया एक वीडियो, बिना मेकअप में एक्ट्रेस को देख फिदा हुए लोग
Updated on
16-04-2024 03:15 PM
प्रियंका चोपड़ा फिलहाल फ्रांस में अपनी आगामी हॉलीवुड फिल्म 'हेड्स ऑफ स्टेट्स' की शूटिंग में व्यस्त हैं। लेकिन काम पर जाते समय अपने फैन्स के साथ बातचीत करने के लिए उन्होंने अपने शेड्यूल से कुछ समय जरूर निकाला। सोमवार, 15 अप्रैल को, एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम फीड पर एक वीडियो पोस्ट किया और अपने फैन्स को उन खूबसूरत लोकेशन्स का दीदार करवाया, जहां वह इन दिनों शूटिंग कर रही हैं।
प्रियंका ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह एक कार के अंदर बैठी हैं। वीडियो के आखिर में एक्ट्रेस को फिल्म सेट पर पहुंचकर प्रशंसकों को अपनी सफेद रंग की वैनिटी वैन दिखाती हैं। कैप्शन में, उन्होंने अपने 'हेड्स ऑफ स्टेट' डायरेक्टर इल्या नैशुलर से काम पर जाते समय एक लाइव वीडियो बनाने का आइडिया चोरी करने बात भी कबूली है। हालांकि इस दौरान फैन्स का ध्यान किसी और चीज ने भी खींचा है और वो था एक्ट्रेस का नो-मेकअप लुक।
प्रियंका चोपड़ा की फैन्स ने की तारीफ
प्रियंका चोपाड़ा ने कैप्शन में लिखा, 'मैंने काम पर जाते वक्त नेशुलर का लाइ करने का आइडिया चोरी कर लिया। और जैसा मैंने कहा था, सुबह बहुत ही खूबसरत होती है।' इस वीडियो के कमेंट सेक्शन में लोगों ने एक्ट्रेस के लुक की तारीफ की है। एक यूजर ने लिखा, 'नैच्युरल ब्यूटी क्वीन।' एक ने लिखा, 'बहुत ही नैच्युरल है। कोई फिल्टर नहीं। पीसी आपने को गदर काट दिया।' एक ने लिखा, 'आपको किसी भी तरह के मेकअप की जरूरत नहीं है। आप ऐसे ही सुंदर लगती हैं।'
मालती मैरी के साथ पोस्ट की थी फोटो
फिलहाल प्रियंका फ्रांस में अपनी आने वाली फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं। हाल ही में, उन्होंने अपनी बेटी मालती मैरी के साथ कुछ प्यारभरे पल शेयर किए थे। तस्वीरों में मालती मैरी अपने खिलौने वाले कैमरे से प्रियंका को कैद करती और फ्रेंच फूड का लुफ्त उठाती दिखाई दी थीं। इसके अलावा, वह शहर की सड़कों पर घूमती हुई भी नजर आईं थीं। हाल ही में एक्ट्रेस भारत आई थीं और इन्होंने निक, मालती और मधु चोपड़ा के साथ अयोध्या राम मंदिर के भी दर्शन किए थे।
हॉलीवुड में कई ऐसे टॉप स्टार्स हैं जिन्होंने भले विदेशी फिल्मों में बड़ा नाम कमाया हो, लेकिन वे पले-बढ़े भारत में हैं। इनमें से कई स्टार्स के पूर्वजों का भारत…
रणबीर कपूर इन दिनों नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' की रिलीज की तैयारियों में व्यस्त हैं। हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि एक दौर ऐसा भी था,…
मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का आगाज कर दिया है। एक एपिसोड में कंटेस्टेंट के साथ मजेदार बातचीत में एक्टर ने अपने भोजपुरी सिनेमा में…
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की करीब 30,000 करोड़ रुपये ($3.5 से $4 बिलियन) की संपत्ति और आरके फैमिली ट्रस्ट को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद…
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्मों के लिए प्लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…