प्रियंका चोपड़ा ने दिखाई अपने नए घर की झलक, सीलन के कारण छोड़ना पड़ा 166 करोड़ का लॉस एंजेलिस वाला बंगला

Updated on 02-02-2024 01:44 PM
हाल ही खबर आई कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने अपना लॉस एंजेलिस वाला घर खाली कर दिया है और दूसरी जगह शिफ्ट हो गई हैं। प्रियंका और निक ने इस घर को करीब 20 मिलियन डॉलर यानी 166 करोड़ रुपये में खरीदा था। लेकिन घर में पानी की दिक्कत है, जिसके कारण अलग-अलग हिस्सों में सीलन आ गई है, और काई लग गई है। अब जहां प्रियंका ने अपने नए आशियाने की झलक दिखाई, वहीं वह इसके एक कोने में बैठकर बारिश का मजा लेती नजर आईं।

Priyanka Chopra ने हाल ही इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें बताया कि वह एक कमरे में बैठी हैं, जिसमें बड़ी सी खिड़की है। एक टेबल और कुछ कुर्सियां हैं। साथ ही बाहर का नजारा साफ दिख रहा है। बैकग्राउंड में पंकज उधास का गाना 'आहिस्ता' चल रहा है।

वीडियो शेयर कर प्रियंका ने लिखा है, 'बारिश के दिन मेरे फेवरेट हैं। किस-किसको यह गाना याद है? हालांकि प्रियंका ने यह नहीं बताया कि वह और निक इस नए घर में कितने दिनों तक रहने वाले हैं। वैसे उन्होंने उस शख्स के खिलाफ मुकदमा ठोक दिया है, जिसने उन्हें लॉस एंजेलिस वाला घर बेचा था।

इस फिल्म में नजर आएंगी प्रियंका चोपड़ा

वहीं, प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें तो प्रियंका 2023 में हॉलीवुड फिल्म 'लव अगेन' में नजर आई थीं। अब वह जल्द ही 'हेड्स ऑफ स्टेट' में नजर आएंगी, जिसकी फिलहाल शूटिंग चल रही है। प्रियंका बॉलीवुड से पिछले कई साल से दूर हैं। उनकी पिछली हिंदी फिल्म 2019 में आई थी, जिसका नाम 'द स्काई इज पिंक' था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
हॉलीवुड में कई ऐसे टॉप स्टार्स हैं जिन्होंने भले विदेशी फिल्मों में बड़ा नाम कमाया हो, लेकिन वे पले-बढ़े भारत में हैं। इनमें से कई स्टार्स के पूर्वजों का भारत…
 07 August 2026
रणबीर कपूर इन दिनों नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' की रिलीज की तैयारियों में व्यस्त हैं। हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि एक दौर ऐसा भी था,…
 07 August 2026
मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का आगाज कर दिया है। एक एपिसोड में कंटेस्टेंट के साथ मजेदार बातचीत में एक्टर ने अपने भोजपुरी सिनेमा में…
 07 August 2026
समय रैना ने कई बार अपने परिवार द्वारा झेले गए कश्मीर में झेले गए पलायन और क्रूरता के दर्द को बयां किया है। अब एक बार फिर इसी की चर्चा…
 07 August 2026
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की करीब 30,000 करोड़ रुपये ($3.5 से $4 बिलियन) की संपत्ति और आरके फैमिली ट्रस्ट को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद…
 07 August 2026
सैफ अली खान की छोटी और सोहा अली खान की बड़ी बहन सबा पटौदी के नाम से तो आप वाकिफ होंगे। शर्मिला टैगोर और मंसूर अली खान पटौदी की दूसरी…
 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
Advt.