एमसी स्टैन नहीं शिव को 'बिग बॉस 16' ट्रॉफी की हकदार मानती हैं प्रियंका, खुद की हार पर कही यह बात

Updated on 13-02-2023 07:26 PM
'बिग बॉस 16' के पहले ही दिन से लग रहा था कि इस सीजन की विनर प्रियंका चाहर चौधरी होंगी। बल्कि फिनाले वाले दिन भी आ रहे वोटिंग ट्रेंड्स के हिसाब से प्रियंका को ही विनर बताया जा रहा था। लेकिन पासा पलट गया और एमसी स्टैन विनर बन गए और शिव ठाकरे फर्स्ट रनर-अप रहे। जबकि प्रियंका टॉप-2 में भी अपनी जगह नहीं बना सकीं। लेकिन प्रियंका खुश हैं। प्रियंका सिर्फ अपने लिए ही नहीं बल्कि एमसी स्टैन के लिए भी खुश हैं।
    Bigg Boss 16 के फिनाले के बाद Priyanka Chahar Choudhary ने अपनी हार और एमसी स्टैन की जीत पर रिएक्ट किया। प्रियंका ने कहा कि MC Stan बहुत रियल हैं और इसलिए जीत गए। वहीं अपनी हार पर प्रियंका ने कहा कि भले ही वह 'बिग बॉस 16' नहीं जीत पाईं, पर खुश हैं कि इतने लोगों का दिल जीत लिया।

    स्टैन की जीत पर यह बोलीं प्रियंका

    प्रियंका चाहर चौधरी ने हमारे सहयोगी ईटाइम्स से बात करते हुए कहा, 'मैं स्टैन के लिए बहुत खुश हूं। वो शो को हल्के में ले रहा था, पर जीत गया क्योंकि वो बहुत रियल है। वह बहुत ही अच्छा इंसान है और मैं उसके लिए खुश हूं। जो कुछ भी होता है, उसके पीछे कुछ न कुछ वजह जरूर होती है। मैं शो नहीं जीत पाई पर इतने सारे लोगों का दिल जीता। बहुत अच्छा लग रहा है। मुझे बहुत प्यार मिल रहा है।'

    स्टैन से ज्यादा शिव 'बिग बॉस' ट्रॉफी के हकदार

    हालांकि प्रियंका ने कहा कि उनके हिसाब से शिव 'बिग बॉस 16' की ट्रॉफी के ज्यादा हकदार थे। भले ही वह शिव से ज्यादा स्टैन को पसंद करती हैं, पर शिव उन्हें ज्यादा डिजर्विंग लगे। प्रियंका बोलीं, 'मुझे शिव से ज्यादा स्टैन अच्छा लगता है। लेकिन शिव ज्यादा डिजर्विंग लगता है। उसने गेम को अपना 102 पर्सेंट दिया। पहले दिन से ही वो इस गेम में शामिल था और मन से खेल रहा था।'

    खुद की हार और अंकित के रोने पर प्रियंका का रिएक्शन

    प्रियंका भले ही सेकेंड रनर-अप रहने पर संतुष्ट और खुश हैं। लेकिन जब वह एलिमिनेट हुईं तो बेस्ट फ्रेंड अंकित गुप्ता काफी रोए थे। अंकित ने सलमान से कहा था कि प्रियंका जिंदगी में पहली बार अपने लिए कुछ कर रही थीं। लेकिन वह उनकी वजह से हार गईं। प्रियंका की हार के लिए अंकित खुद को जिम्मेदार मान रहे हैं। इस बारे में प्रियंका से पूछा गया तो वह बोलीं, 'जब मैंने अंकित को रोते हुए देखा तो मैं खुद शॉक्ड थी। उसको मेरे लिए बुरा लगा होगा। लेकिन हमने उसके बाद बात की और वो समझ गया। अब वो ठीक है। अंकित मेरी फैमिली है और मैं उसे बहुत पसंद करती हूं।'

    सलमान खान के प्रोजेक्ट के लिए एक्साइटेड प्रियंका

    प्रियंका चाहर चौधरी अब एक छोटे से वेकेशन पर जाने की प्लानिंग कर रही हैं। प्रियंका ने कहा कि वह हफ्तेभर का ब्रेक लेना चाहती हैं। लेकिन कुछ काम आ गया तो वह ब्रेक कैंसल कर देंगी। प्रियंका ने कहा, 'सलमान सर ने कहा कि उनके पास मेरे लिए कुछ है तो मैं इसके लिए बहुत ही एक्साइटेड हूं। मेरे लिए यह बहुत मायने रखता है।' 'बिग बॉस 16' के फिनाले में शिव और एमसी स्टैन टॉप-2 में पहुंचे। जीतने पर स्टैन को ट्रॉफी के अलावा एक चमचमाती कार और 31 लाख 80 हजार रुपये की प्राइज मनी मिली।

    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     05 August 2026
    बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
     05 August 2026
    किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
     05 August 2026
    आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
     05 August 2026
    नितेश तिवारी की 4000 करोड़ी फिल्म 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही लगातार सुर्खियों में है। तब से इसी पर चर्चा हो रही है कि क्या राम…
     05 August 2026
    एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
     01 August 2026
    जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
     01 August 2026
    एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
     01 August 2026
    भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
     01 August 2026
    नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
    Advt.