प्रियंका की निमृत के खिलाफ बगावत, टीना दत्ता के साथ बनाया फिनाले वीक से बाहर करने का प्लान!

Updated on 17-01-2023 09:07 PM
जब से 'बिग बॉस' ने 'टिकट टु फिनाले वीक' में निमृत कौर अहलूवालिया को कैप्टन बनाया है, तबसे घर के कुछ सदस्यों के बीच खलबली मच गई है। खासकर प्रियंका चौधरी और टीना दत्ता को इससे तगड़ा झटका लगा है। इसीलिए अब प्रियंका ने निमृत के खिलाफ बगावत का बिगुल फूंक दिया है। प्रियंका को इस बात से तगड़ा झटका लगा है कि निमृत 'मंडली' के सदस्यों का सहारा लेकर गेम में आगे बढ़ी हैं और उन्होंने कभी भी अपना खुद का गेम नहीं खेला। लेकिन बिग बॉस ने उनके या अन्य कंटेस्टेंट्स के बजाय निमृत को 'टिकट टु फिनाले' वीक में कैप्टन बना दिया। इसलिए वह टीना दत्ता और शालीन के साथ मिलकर प्लानिंग करती दिखीं कि कैसे निमृत की कैप्टेंसी छीनी जाए।
दरअसल बिग बॉस ने हाल ही 'टिकट टु फिनाले वीक' की घोषणा की। लेकिन उन्होंने इसे कैप्टेंसी के साथ जोड़कर घरवालों के गेम में ट्विस्ट पैदा कर दिया। बिग बॉस ने बताया कि 'टिकट टु फिनाले वीक' में जो भी सदस्य अपनी कैप्टेंसी को बचाए रखेगा, वही पहला फाइनलिस्ट होगा। लेकिन घरवालों को झटका तब लगा जब बिग बॉस ने 'टिकट टु फिनाले वीक' के लिए निमृत कौर अहलूवालिया को कैप्टन बना दिया। यानी निमृत कैप्टन बनकर बेघर होने से बच गईं। अब वह एक हफ्ता और सुरक्षित हैं। इसके अलावा अगर वह इस हफ्ते अपनी कैप्टेंसी बचाए रखने में कामयाब रहती हैं तो वह Bigg Boss 16 की पहली फाइनलिस्ट होंगी।

टीना और शालीन के साथ प्रियंका का प्लान

अब बाकी घरवालों, खासकर प्रियंका, Shalin Bhanot और टीना दत्ता ने निमृत की कैप्टेंसी छीनने की प्लानिंग शुरू कर दी है। तीनों के घर के एक कोने में बैठकर इस बात की प्लानिंग करते दिखे कि कैसे निमृत की कैप्टेंसी छीनी जाए। ताकि वह फिनाले वीक में न पहुंच सके और बेघर होने के लिए नॉमिनेट भी हो जाए। ट्विटर पर एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें प्रियंका बिग बॉस के प्लान पर सवाल उठाती दिख रही हैं।

बिग बॉस पर उठाए सवाल

वीडियो में प्रियंका चाहर चौधरी, शालीन और टीना से कह रही हैं, 'पिछले हफ्ते तक उसको वेक अप कॉल दिए जा रहे थे। बोला जा रहा था कि अकेले खेलो, जाग जाओ। और अब सीधा चार हफ्तों में वो फिनाले वीक में? वाह।' प्रियंक की बात सुनकर टीना कहती हैं कि इसीलिए तो उसकी (निमृत कौर अहलूवालिया) की कैप्टेंसी जानी चाहिए।

प्रियंका-निमृत के बीच छत्तीस का आंकड़ा

प्रियंका चौधरी और निमृत के बीच 'बिग बॉस 16' में शुरुआत से ही अनबन देखी गई है। दोनों के बीच कई बार गंदी लड़ाई हुई और एक-दूसरे के लिए काफी कुछ बोलते हुए देखा गया। एक टास्क के दौरान प्रियंका ने पहले भी इस बात का मु्द्दा बनाया था कि निमृत कभी भी अकेले नहीं खेली हैं। यही नहीं, 'बीबी न्यूज टास्क' के दौरान प्रियंका ने अपनी खबर की हेडलाइन भी ऐसी ही दी थी- निमृत अकेली कभी ना खेली। यह बात निमृत के पापा को भी खली थी। जब 'फैमिली वीक' में वह बिग बॉस के घर में आए तो उन्होंने निमृत को शिव, साजिद, एमसी स्टैन और अब्दु यानी मंडली के सदस्यों से अलग होकर खेलने की सलाह दी थी। लेकिन अब देखना यह होगा कि प्रियंका और टीना की प्लानिंग के बीच निमृत अपनी कैप्टेंसी बचाए रखती हैं या नहीं? वह फिनाले वीक में एंट्री कर पाएंगी या नहीं?

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
 05 August 2026
नितेश तिवारी की 4000 करोड़ी फिल्म 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही लगातार सुर्खियों में है। तब से इसी पर चर्चा हो रही है कि क्या राम…
 05 August 2026
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
Advt.