गर्व है कि मैं राज कपूर का पोता हूं:रणबीर कपूर ने माना- कपूर फैमिली से होने की वजह से आसानी से मिल गया काम

Updated on 10-12-2022 07:58 PM

रणबीर कपूर ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपने प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ के बारे में खुलकर बातचीत की है। उनका कहना है कि वो अपने दादा राज कपूर के एक्टिंग के नहीं बल्कि उनके डायरेक्शन के फैन हैं साथ ही उनका कहना है वो अपने दादा जी की 'श्री 420', 'आवारा', 'जिस देश में गंगा बहती है' और 'प्रेम रोग' जैसी फिल्में देखना काफी ज्यादा पसंद करते हैं। रणबीर ने कहा है कि उन्हें राज कपूर का पोता होने पर काफी ज्यादा गर्व है। रणबीर का ये भी कहना है कि कपूर खानदान से होने की वजह से उन्हें फिल्मों में आसानी से ब्रेक मिल गया जबकि दूसरों को थोड़ी मुश्किल जरूर होती है।

राज कपूर का पोता होने पर गर्व है

रणबीर कपूर ने कहा - 'मुझे गर्व है कि मैं राज कपूर का पोता हूं पर कपूर खानदान से होने को एक जिम्मेदारी के तौर पर लेता हूं, बोझ या दबाव के रूप में नहीं। इस बात को मैं ' टेकेन फार ग्रांटेड ' नहीं लेता। राज कपूर ने हमारे परिवार के लिए जो किया और उनके कारण दुनिया में हमें जो महत्व मिला, इसके लिए मैं हमेशा उनका आभारी रहूंगा। मैं यह नहीं चाहता हूं कि कल कोई ये कहे कि मैं इसलिए फिल्म इंडस्ट्री में हूं क्योंकि मैं राज कपूर का पोता हूं। हां ये बात है मुझे कपूर खानदान से होने का फायदा मिला है।

'मैं जब छह साल का था तो दादा जी का निधन हो गया, इसलिए मेरे पास उनके साथ की बहुत सी यादें नहीं है सिवाय इसके कि जो कुछ उनके बारे में मैंने अपने माता पिता से सुना और उनकी फिल्मों को देखकर उन्हें जाना। मैंने उनकी फिल्में देखकर जीवन और सिनेमा के बारे में बहुत कुछ सीखा है।'

कलाकार के लिए कोई बाउंड्री नहीं होती

एक पाकिस्तानी फिल्म मेकर ने रणबीर से पूछा कि आज कोई पाकिस्तानी भारत में और कोई हिंदुस्तानी पाकिस्तान में न तो फिल्म बना सकता है न फिल्म में काम कर सकता है तो क्या इन दोनों देशों के बाहर खासकर सऊदी अरब में वो उनकी (पाकिस्तानी फिल्म मेकर) फिल्म में काम करना पसंद करेंगे तो इसके जवाब में रणबीर ने कहा - ' क्यों नहीं, एक कलाकार के लिए कोई बाउंड्री नहीं होती। मैं पाकिस्तानी फिल्म इंडस्ट्री को बधाई देता हूं कि उन्होंने मौला जट्ट जैसी सुपरहिट फिल्म बनाई।

पैरेंटिंग एक चुनौती भरा काम

अपनी न्यू बोर्न बेटी के पालन पोषण को लेकर पूछे गए एक सवाल पर रणबीर कपूर ने कहा ' एक बच्ची के पिता होने का सुख कुछ अलग होता है। हमारे लिए वह समय बहुत अलग था। जैसे ही मैं कहता हूं कि मैं एक बच्ची का पिता बन गया हूं, मेरे दिमाग में सितारे झिलमिलाने लगते हैं। मैं साल में 280 दिन काम करता हूं और आलिया मुझसे ज्यादा काम करती है।

बच्ची की देखभाल के लिए हम बारी-बारी से काम से ब्रेक लेते हैं। पैरेंटिंग एक चुनौती भरा काम है। आप चाहते है कि आपको जो जीवन मूल्य विरासत में मिले हैं, वह सब अपने बच्चे को सिखाएं। बच्चों के सामने आपको एक उदाहरण सेट करना होता है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
 05 August 2026
नितेश तिवारी की 4000 करोड़ी फिल्म 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही लगातार सुर्खियों में है। तब से इसी पर चर्चा हो रही है कि क्या राम…
 05 August 2026
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
Advt.