पबजी2 गेम शानदार ग्राफिक्स के साथ शीघ्र ही होगा लॉन्च

Updated on 13-10-2021 06:38 PM

नई दिल्ली मोबाइल गेमिंग में पबजी मोबाइल काफी मशहूर बैटर रॉयल गेम है। सबसे पहले पबजी को पीसी और कंसोल के लिए लॉन्च किया गया था लेकिन इसके मोबाइल वर्जन को काफी लोकप्रियता मिली। पबजी मोबाइल को भारत में पिछले साल बैन कर दिया गया था। इसके भारतीय अवतार बैटलग्राउंडस मोबाइल इंडिया को डेवलपर्स ने लॉन्च किया था।

अब पबजी न्यू स्टेट को कंपनी लॉन्च करने की तैयारी में है। इसमें काफी एडवांस वेपन्स और मॉडर्न-डे सेटिंग्स दिए गए हैं। पबजी मोबाइल अभी भी दूसरे देशों में खेलने के लिए उपलब्ध है।


अब एक रिपोर्ट के अनुसार क्राफ्टन इसके सीक्वल पर काम कर रहा है। लीकर प्लेयर के टेक्निकल आर्ट डायरेक्टर और टेक्निकल एनिमेटर को एक नए प्रोजेक्ट के लिए हायर कर रहा है। एक रिपोर्ट के अनुसार पहले से मौजूद बैटर रॉयल गेम की जगह पबजी2 एक सेपरेट गेम हो सकता है।

लीकस्टर ने ये भी बताया है कि क्राफ्टन ने एक इंटरनल मीटिंग में पबजी से अनरील इंजन 5 में अपग्रेड करने की बात कही है। पबजी सीक्वल पर लीकस्टर ने की डिटेल्स शेयर की है जबकि, क्राफ्टन ने इसपर कोई कन्फर्मेशन नहीं दिया है।

रिपोर्ट में ये भी कहा गया है अगर ये पहले से मौजूद गेम के लिए इंजन अपडेट है तो ये ओवरवॉच 2 जैसा हो सकता है। अनरील इंजन 5 में अपग्रेड करने का मतलब प्लेयर्स पबजी पर बेहतर ग्राफिक्स और नए एलिमेंट्स देख सकते हैं।

 इस अपडेट को पहले पीसी और कंसोल के लिए जारी किया जा सकता है। रिपोर्ट के अनुसार पबजी2 के लिए साल 2022 तक इंतजार करना पड़ सकता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 June 2026
स्टॉकहोम/नई दिल्ली: हथियारों पर नजर रखने वाली ग्लोबल संस्था SIPRI की ताजा रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारत ने कम से कम 12 परमाणु हथियार लाइव तैनात कर…
 09 June 2026
कोलकाता: पश्चिम बंगाल में टीएमसी की करारी हार के बाद पूरी पार्टी जहां मुश्किल दौर में फंसी है तो वहीं दूसरी ओर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के चयन के मामले…
 09 June 2026
पटनाः बिहार सरकार की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को पटना के 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी बंगले को खाली करने के लिए अल्टीमेटम दिया गया है। यह बंगला…
 09 June 2026
लखनऊ, 8 जून, नई दिल्ली- INDIA ब्लॉक की दिल्ली में बैठक हुई। 25 राजनीतिक दल इसमें शामिल हुए। यूपी से सपा प्रमुख अखिलेश यादव शामिल हुए। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने…
 09 June 2026
इम्फाल, मणिपुर में 3 साल से जातीय हिंसा चल रही है। राज्य में पूरी तरह शांति नहीं है। सोमवार को कांगपोकपी जिले के पोंग्रिंगलॅान्ग रोंग्मेई नगा गांव में कुकी उग्रवादी संगठन…
 09 June 2026
मुंबई, बॉम्बे हाईकोर्ट के पूर्व जज जस्टिस गौतम पटेल का दावा है कि उन्हें और उनके परिवार को पिछले करीब 10 महीनों से धमकियां मिल रही हैं। पूर्व जज का दावा…
 09 June 2026
नई दिल्ली, भारत ने पहली बार 12 परमाणु हथियार मोर्चे पर तैनात किए हैं। देश का परमाणु हथियारों का भंडार भी 180 से बढ़कर 190 हो गया है। स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस…
 08 June 2026
शामली: उत्‍तर प्रदेश के शामली में चर्चित धर्म परिवर्तन मामले ने अब नया मोड़ ले लिया है। कारोबारी और केमिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष देवराज मलिक के बेटे आयुष मलिक के…
 08 June 2026
चेन्नेई: तमिलाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय ने सोमवार को नॉर्वे चेस चैंपियनशिप जीतकर देश का नाम रोशन करने वाले ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानानंदा और उनके परिवार से मुलाकात की। इस दौरान…
Advt.