काउंटी क्रिकेट में छाये हैं पुजारा , दूसरा दोहरा शतक लगाया

Updated on 01-05-2022 09:47 PM

लंदन खराब प्रदर्शन के कारण भारतीय क्रिकेट टीम से बाहर हुए बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने आजकल इंग्लिश कांउटी चैम्पियनशिप में धूम मचाई हुई है। पुजारा को आईपीएल में किसी टीम ने नहीं खरीदा था , इसी कारण उन्होंने कांउटी क्रिकेट की ओर अपना रुख किया था। काउंटी में पुजारा ने अब तक शानदार प्रदर्शन किया है। तीन मैच खेलने के बाद पुजारा ने काउंटी में ससेक्स टीम की तरफ से दो दोहरे शतक लगाये हैं। डरहम के खिलाफ उन्होंने पहली पारी में 203 रन बनाए थे।

अपने इस प्रदर्शन से पुजारा ने एक बार फिर टीम इंडिया के लिए अपना दावा पेश किया है। डरहम के खिलाफ काउंटी चैंपियनशिप के दूसरे डिवीजन के इस चार दिवसीय मैच में पुजारा शनिवार को 334 गेंद में 203 रन ही बना पाये।

उनके दोहरे शतक की सहायता से ससेक्स ने 538 रन बनाकर पहली पारी में 315 रन की बढ़त हासिल कर ली। भारतीय टीम में वापसी के प्रयास में लगे पुजारा ने पांच पारियों में दो शतक और दो दोहरे शतक लगाये हैं। उन्होंने इस दौरान ससेक्स के साथ अपने पदार्पण मैच में छह और नाबाद 201 रन बनाए थे जिससे टीम ने डर्बीशायर के खिलाफ फालोआन मिलने के बाद मैच ड्रा कराया था। उन्होंने इसके बाद वास्टरशायर के खिलाफ 109 और 12 रन की पारियां खेली थी।

अब तक काउंटी के तीन मैच की पांच पारियों में पुजारा ने 132 की औसत से ही रन बनाये हैं। इस सत्र में काउंटी चैंपियनशिप के दूसरे डिविजन में पुजारा ने 531 रन बनाए हैं जिसमें तीन शतक के साथ ही दो दोहरे शतक भी शामिल हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
 10 August 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन की सराहना की जिन्होंने ग्लास्गो के एक रेस्तरां में भारत के गलत मानचित्र पर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश के लिए मेडल लेकर लौटे भारतीय खिलाड़ियों से रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर खास…
 10 August 2026
भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी रहे हैं जिन्हें इंटरनेशनल लेवल पर देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका तो मिला। लेकिन किस्मत ने उनका लंबे समय तक…
 10 August 2026
नई दिल्ली: आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा साझा किए गए प्रैक्टिस वीडियो में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर डेथ ओवर में गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारत के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने रविवार को कहा कि कुलदीप यादव ने श्रीलंका क्रिकेट 11 के खिलाफ अभ्यास मैच की दूसरी पारी में गेंदबाजी इसलिए…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम में सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी को लेकर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। लगातार चोटों की समस्याओं और जसप्रीत बुमराह की अनुपलब्धता…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
Advt.