सिर्फ 115 रन ही बना सकी पंजाब किंग्स

Updated on 21-04-2022 04:03 PM

मुंबई । दिल्ली ने IPL 2022 में  पंजाब किंग्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया। पंजाब की टीम 20 ओवर में सिर्फ 115 रन ही बना सकी। ये इस सीजन का सबसे कम स्कोर है। दिल्ली के स्पिन गेंदबाजों ने कमाल की गेंदबाजी की और मैच में 6 विकेट झटके। 2 विकेट अक्षर, 2 विकेट कुलदीप और 2 विकेट ललित यादव के खाते में आए।
कुलदीप यादव और अक्षर पटेल ने मैच में शानदार गेंदबाजी करते हुए 2-2 विकेट अपने नाम किए हैं।
पूरी तरह सेट हो चुके जितेश शर्मा 23 गेंद पर 32 रन बनाकर अक्षर पटेल की गेंद का शिकार हुए।
पंजाब के सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल और शिखर धवन एक बार फिर बड़ी साझेदारी नहीं कर पाए। शिखर 10 गेंद में 9 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, मयंक के बल्ले से 24 रन निकले। धवन को ललित और मयंक को मुस्तफिजुर रहमान ने आउट किया।दोनों सलामी बल्लेबाज के आउट होने के बाद बड़ा स्कोर बनाने की जिम्मेदारी मध्यक्रम के बल्लेबाजों पर आई, लेकिन बेयरस्टो और लिविंगस्टोन ने निराश किया। इस सीजन एक भी अच्छी पारी नहीं खेल पाए बेयरस्टो सिर्फ 9 रन बनाकर खलील अहमद की गेंद पर कैच आउट हो गए। वहीं, लिविंगस्टोन भी कुछ खास नहीं कर पाए और अक्षर पटेल की गेंद पर सिर्फ 2 रन बनाकर आउट हुए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
 10 August 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन की सराहना की जिन्होंने ग्लास्गो के एक रेस्तरां में भारत के गलत मानचित्र पर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश के लिए मेडल लेकर लौटे भारतीय खिलाड़ियों से रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर खास…
 10 August 2026
भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी रहे हैं जिन्हें इंटरनेशनल लेवल पर देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका तो मिला। लेकिन किस्मत ने उनका लंबे समय तक…
 10 August 2026
नई दिल्ली: आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा साझा किए गए प्रैक्टिस वीडियो में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर डेथ ओवर में गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारत के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने रविवार को कहा कि कुलदीप यादव ने श्रीलंका क्रिकेट 11 के खिलाफ अभ्यास मैच की दूसरी पारी में गेंदबाजी इसलिए…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम में सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी को लेकर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। लगातार चोटों की समस्याओं और जसप्रीत बुमराह की अनुपलब्धता…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
Advt.