आईपीएल अंकतालिका में पांचवें स्थान पर पहुंची पंजाब किंग्स

Updated on 04-05-2022 09:02 PM

मुम्बई इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में पंजाब किंग् की टीम ने 48वें लीग मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर पांचवां स्थान हासिल किया है। पंजाब ने शीर्ष स्थान पर चल रही गुजरात को 8 विकेट से हराया।  इस जीत के साथ ही पंजाब की टीम 8वें से सीधे 5वें स्थान पर पहुंच गई है

जबकि पांचवे स्थान पर चल रही रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) छठे स्थान पर खिसक गई है क्योंकि पंजाब रन औसत में उससे आगे निकल गयी है। गुजराज टीम इस हार के बाद भी अंक तालिका में सबसे अधिक अंक लेकर नंबर एक स्थान पर बनी हुई है। गुजरात के बाद अंक तालिका में लखनऊ सुपर जायंट्स दूसरे स्थान पर है जबकि राजस्थान रॉयल् तीसरे और सनराइजर्स हैदराबाद चौथे स्थान पर बनी हुई है।

दिल्ली कैपिटल् 8 अंकों के साथ 7वें और कोलकाता नाइट राइडर्स 8वें स्थान पर है। वहीं चेन्नई सुपर किंग् (सीएसके) और मुंबई इंडियंस 9वें और 10वें स्थान पर बनी हुई है। वहीं ऑरेंज कैप की रैस में राजस्थान रॉयल् के जोस बटलर सबसे ज्यादा रन बनाकर नंबर एक स्थान पर हैं।

लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान लोकेश राहुल 451 रन बनाकर दूसरे जबकि पंजाब के शिखर धवन तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। सबसे अधिक विकेट लेकर पर्पल कैप की दौड़ में राजस्थान रॉयल्स के युजवेंद्र चहल शीर्ष पर हैं। चहल ने 10 मैचों में 19 विकेट लिए हैं। दिल्ली कैपिटल् के कुलदीप यादव 17 विकेट के साथ बेहतर औसत के कारण दूसरे पंजाब के कगिसो रबाडा 17 विकेट लेकर तीसरे स्थान पर हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
 10 August 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन की सराहना की जिन्होंने ग्लास्गो के एक रेस्तरां में भारत के गलत मानचित्र पर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश के लिए मेडल लेकर लौटे भारतीय खिलाड़ियों से रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर खास…
 10 August 2026
भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी रहे हैं जिन्हें इंटरनेशनल लेवल पर देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका तो मिला। लेकिन किस्मत ने उनका लंबे समय तक…
 10 August 2026
नई दिल्ली: आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा साझा किए गए प्रैक्टिस वीडियो में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर डेथ ओवर में गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारत के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने रविवार को कहा कि कुलदीप यादव ने श्रीलंका क्रिकेट 11 के खिलाफ अभ्यास मैच की दूसरी पारी में गेंदबाजी इसलिए…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम में सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी को लेकर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। लगातार चोटों की समस्याओं और जसप्रीत बुमराह की अनुपलब्धता…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
Advt.