500 करोड़ में बनी 'पुष्‍पा 2' ने रिलीज से पहले ही कमा लिए हैं 1200 करोड़? अल्‍लू अर्जुन ने रचा नया इतिहास

Updated on 20-04-2024 05:12 PM
अल्‍लू अर्जुन की 'पुष्‍पा 2' का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है। यह फिल्‍म 15 अगस्‍त 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 'सिंघम अगेन' के पोस्‍टपोन होने के बाद अब इसके सामने कोई बड़ी फिल्‍म भी नहीं है। ऐसे में अनुमान यही है कि यह फिल्‍म कमाई के नए रिकॉर्ड बनाएगी। एक ओर जहां टीजर रिलीज के बाद से हर क‍िसी की फिल्‍म को लेकर बेताबी बढ़ गई है, वहीं एक नई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहद फासिल की इस फिल्‍म ने प्री-रिलीज कमाई में नया इतिहास रच दिया है। बताया जाता है कि 500 करोड़ के बजट में बनी 'पुष्‍पा 2' ने रिलीज से पहले ही 1200 करोड़ रुपये से अध‍िक की कमाई कर ली है!

इसमें कोई दोराय नहीं है कि 2021 में 'पुष्‍पा: द राइज' की रिलीज होने के बाद यह फिल्‍म फ्रेंचाइजी 'फ्लावर नहीं फायर' बन चुकी है। सुकुमार के डायरेक्‍शन में बनी इस फिल्‍म का सीक्‍वल अब पुष्‍पाराज के 'रूल' की कहानी कहने वाली है। इस बीच 'ट्रैक टॉलीवुड' की रिपोर्ट के मुताबिक, इस फिल्‍म ने KGF 2 और RRR के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए प्री-रिलीज कमाई में नया इतिहास रचा है।

570 करोड़ रुपये में बिके हैं 'पुष्‍पा 2' के थ‍िएटर राइट्स!

रिपोर्ट में कहा गया है कि 'पुष्‍पा 2' के हिंदी डब वर्जन के लिए कथित तौर पर 200 करोड़ रुपये डील हुई है। इस बारे में हमने भी पहले खबर दी थी कि रवीना टंडन के पति अनिल थडानी ने उत्तर भारत में फिल्‍म के डिस्‍ट्रीब्‍यूशन के लिए यह डील की है। जबकि नई रिपोर्ट में कहा गया है कि दक्ष‍िण भारत में डिस्‍ट्रीब्‍यूशन के लिए 270 करोड़ रुपये में थिएटर राइट्स बिके हैं। जबकि विदेशी बाजार में भी 100 करोड़ या उससे अधिक में थ‍िएटर्स राइट्स की डील पक्‍की हुई है। यानी फिल्‍म ने थ‍िएटर में रिलीज के लिए हुए डील्‍स से ही 570 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।

OTT के लिए 275Cr और ऑडियो-सैटेलाइट के लिए 450Cr की डील

इसके अलावा OTT पर रिलीज के लिए 'नेटफ्लिक्स' ने भी कथित तौर पर 'पुष्पा 2' के स्ट्रीमिंग राइट्स 275 करोड़ रुपये में खरीद लिए हैं। यह किसी भी साउथ इंडियन फिल्‍म के लिए अब तक की सबसे बड़ी राश‍ि है। साथ ही पिछली बार फिल्‍म के सुपरहिट गानों को देखते हुए इस बार ऑडियो राइट्स भी ऊंचे दाम में बिके हैं। टीवी पर फिल्‍म की रिलीज के लिए सैटेलाइट राइट्स से करोड़ों की डील हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक, ऑडियो और सैटेलाइट्स राइट्स की डील से मेकर्स ने 450 करोड़ रुपये की कमाई की है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
हॉलीवुड में कई ऐसे टॉप स्टार्स हैं जिन्होंने भले विदेशी फिल्मों में बड़ा नाम कमाया हो, लेकिन वे पले-बढ़े भारत में हैं। इनमें से कई स्टार्स के पूर्वजों का भारत…
 07 August 2026
रणबीर कपूर इन दिनों नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' की रिलीज की तैयारियों में व्यस्त हैं। हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि एक दौर ऐसा भी था,…
 07 August 2026
मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का आगाज कर दिया है। एक एपिसोड में कंटेस्टेंट के साथ मजेदार बातचीत में एक्टर ने अपने भोजपुरी सिनेमा में…
 07 August 2026
समय रैना ने कई बार अपने परिवार द्वारा झेले गए कश्मीर में झेले गए पलायन और क्रूरता के दर्द को बयां किया है। अब एक बार फिर इसी की चर्चा…
 07 August 2026
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की करीब 30,000 करोड़ रुपये ($3.5 से $4 बिलियन) की संपत्ति और आरके फैमिली ट्रस्ट को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद…
 07 August 2026
सैफ अली खान की छोटी और सोहा अली खान की बड़ी बहन सबा पटौदी के नाम से तो आप वाकिफ होंगे। शर्मिला टैगोर और मंसूर अली खान पटौदी की दूसरी…
 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
Advt.