रूस में कहीं जाने के लिए प्लेन के बजाय ट्रेन पकड़ते हैं पुतिन, दिन-रात सता रहा मौत का डर... पूर्व KGB जासूस का दावा

Updated on 15-02-2023 06:16 PM
मॉस्को : रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को यह डर सता रहा है कि देश के कुछ शीर्ष नेता उन्हें सत्ता से बेदखल करने की साजिश रच रहे हैं। इसी वजह से पुतिन को अब अपनी हत्या का डर सताने लगा है। कहा जा रहा है कि अब वह सिर्फ एक खास तरह की ट्रेन से सफर करते हैं। पिछले साल यूक्रेन युद्ध शुरू करने के बाद से पुतिन की दुनियाभर में आलोचना हो रही है। इस जंग ने पुतिन के दुश्मनों की संख्या काफी बढ़ा दी है। पुतिन के साथ जासूसी की ट्रेनिंग लेने वाले एक पूर्व केजीबी सहयोगी ने दावा किया है कि रूसी राष्ट्रपति अपने प्लेन को मार गिराए जाने के डर से अब सिर्फ एक बख्तरबंद ट्रेन में ही सफर कर रहे हैं।


डेलीस्टार की खबर के अनुसार पूर्व केजीबी जासूस का दावा है कि वर्तमान में पुतिन की 'बेचैनी' अपने चरम पर है। पुतिन के साथ केजीबी इंस्टिट्यूट में पढ़ने वाले यूरी श्वेत्स (71) का दावा है कि रूसी राष्ट्रपति अपने इनर सर्कल के भीतर सत्ता के संघर्ष को लेकर चिंतित हैं। यूक्रेन युद्ध के बाद से पुतिन ज्यादातर 'सेल्फ आइसोलेशन' में रहते हैं। उनकी 'फेस-टू-फेस' मीटिंग की संख्या भी काफी कम हो गई है। श्वेत्स कहते हैं कि ऐसा लग रहा है कि उन्हें अपनी जान का खतरा सता रहा है। उनके चारों तरफ एक 'संघर्ष' चल रहा है और इस संघर्ष में पुतिन बड़ी आसानी से अपना अस्तित्व खो सकते हैं इसीलिए उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया है।

पुतिन की खास ट्रेन ग्रे और लाल रंग की

पुतिन के पूर्व दोस्त का मानना है कि उनको सबसे ज्यादा जहर दिए जाने का डर सता रहा है। अपने प्रेसिडेंशियल प्लेन के बजाय रूस के भीतर ट्रेन से यात्रा करना पुतिन की बेचैनी को साफ दिखाता है। पुतिन रूस के भीतर यात्रा करने के लिए जिस ट्रेन का इस्तेमाल करते हैं उसे एक साधारण ट्रेन दिखाने के लिए ग्रे और लाल रंग में रंगा गया है। लेकिन इसके छत पर विशेष संचार के लिए एक गुप्त रेडियो एंटीना लगा हुआ है। हालांकि ट्रेन से यात्रा करने वाले पुतिन अकेले नेता नहीं है। इससे पहले उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन को भी प्लेन के बजाय ट्रेन से यात्रा करते हुए देखा जा चुका है।

किम जोंग उन की ट्रेन पूरा 'किला'

साल 2018 में किम जोंग उन अपनी खुफिया ट्रेन से ही चीन पहुंचे थे। उनकी यह ट्रेन किसी किले से कम नहीं है। इस ट्रेन में 21 लग्जरी डब्बे लगे हुए हैं जिनमें शराब से लेकर सीफूड तक परोसा जाता है। खबरों की मानें तो मनोरंजन के लिए ट्रेन में कई महिलाएं भी मौजूद होती हैं। किम जोंग उन की पूरी ट्रेन बुलेट प्रूफ है जिस वजह से यह काफी भारी हो जाती है। अपने ज्यादा वजन की वजह से ही यह ट्रेन सिर्फ 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है। उत्तर कोरिया के भीतर 20 ऐसे स्टेशन हैं जिन्हें सिर्फ किम जोंग उन के निजी इस्तेमाल के लिए बनाया गया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में बने मुहाफिज-V बख्तरबंद वाहनों को कथित तौर पर सूडान की राजधानी खार्तूम में एक मिलिट्री परेड में देखा गया है। खुफिया सूत्रों का कहना है कि यह…
 07 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी अगले हफ्ते की शुरुआत (10 अगस्त) में प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात करेंगे। त्रिवेदी की बांग्लादेश के पीएम से मुलाकात दोनों देशों…
 07 August 2026
बैंकॉक: थाईलैंड के एक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना में सात लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में तीन शिक्षक और तीन छात्र हैं। हमले का आरोपी भी…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सरकार ने बांग्लादेश में आईएसआई के प्रभाव की बात को नकार दिया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि शेख हसीना और उनके बेटे…
 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
Advt.