जर्मनी में मिसाइल तैनात करने पर पुतिन ने दी चेतावनी:कहा- शीत युद्ध पैदा कर रहा अमेरिका, हम भी परमाणु हथियार तैनात करेंगे

Updated on 29-07-2024 02:29 PM

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अमेरिका को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि अगर अमेरिका, जर्मनी में लंबी दूरी वाले मिसाइल तैनात करता है तो इसके जवाब में रूस भी पश्चिमी देशों की रेंज में आने वाले घातक मिसाइल तैनात करेगा।

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक इस महीने की शुरुआत में अमेरिका ने कहा था कि नाटो अपने सहयोगी देशों की हिफाजत के लिए जर्मनी में साल 2026 से लंबी दूरी वाली मिसाइलों को तैनात करना शुरू कर देगा। इसमें SM-6, टॉमहॉक क्रूज मिसाइल के अलावा हाइपरसोनिक मिसाइल भी होंगे।

इसके जवाब में पुतिन ने कहा कि अमेरिका कोल्ड वॉर के दौरान हुए मिसाइल संकट जैसी स्थिति पैदा कर रहा है। साल 1962 में रूस ने क्यूबा में मिसाइल तैनात कर दिया था। ये जगह अमेरिका से सिर्फ 150 किमी की दूरी पर थी। इसकी वजह से रूस और अमेरिका परमाणु जंग के मुहाने पर आ गए थे।

पुतिन बोले- शॉर्ट रेंज मिसाइल डेपलप करना शुरू करेगा रूस
रूस के नौसेना दिवस के मौके पर रविवार को अपने संबोधन में पुतिन ने कहा कि अगर नाटो ऐसा कदम उठाता है तो जर्मनी से रूस तक मिसाइल के पहुंचने में सिर्फ 10 मिनट लगेंगे। उन्होंने आगे कहा कि अमेरिका, जर्मनी में मिसाइलों को तैनात करने की बात कहकर और डेनमार्क और फिलीपींस को टाइफून मिसाइल सिस्टम देकर तनाव को और बढ़ा रहा है।

पुतिन ने अमेरिका के इस कदम की तुलना साल 1979 में वेस्ट यूरोप में पर्शिंग-2 मिसाइल लॉन्चर्स की तैनाती से की। सोवियत यूनियन के तत्कालीन महासचिव यूरी आंद्रोपोव के मुताबिक पर्शिंग मिसाइलों की तैनाती कर अमेरिका, सोवियत यूनियन के राजनीतिक और सैन्य नेतृत्व को खत्म करना चाहता था।

पुतिन ने दोबारा कहा कि अब फिर से कोल्ड वॉर जैसे हालात बनाए जा रहे हैं। इसका जवाब देने के लिए रूस न्यूक्लियर तकनीक से लैस इंटरमीडिएट और शॉर्ट रेंज मिसाइल का उत्पादन शुरू करेगा और इसके बाद विचार करेगा कि इन्हें तैनात कहां किया जाए।

पोलिटिको की रिपोर्ट के मुताबिक साल 1987 में अमेरिका और सोवियत यूनियन के बीच इंटरमीडिएट-रेंज न्यूक्लियर फोर्सेस एग्रीमेंट हुआ था। इसके तहत दोनों देशों ने 500 किमी से अधिक रेंज वाली न्यूक्लियर मिसाइलों को तैयार न करने पर सहमत हुए थे।

32 साल के बाद 2019 में अमेरिका इस समझौते से अलग हो गया। अमेरिका का आरोप था कि रूस 9M729 मिसाइल डेवलप कर समझौते को तोड़ रहा है। इसके बाद अमेरिका के तत्कालीन रक्षा सचिव मार्क एस्पर ने कहा था कि वे भी रूसी मिसाइल के जवाब में लंबी रेंज के हथियारों का निर्माण करेंगे।

रूस की नेवी-डे परेड में शामिल हुआ भारत, पुतिन ने ली सलामी
रविवार को भारतीय नौसैनिकों ने रूस के 328वीं नेवी-डे परेड में हिस्सा लिया। इस मौके पर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने भारतीय नौसेनिकों से सलामी ली। भारत की तरफ से नेवी-डे परेड में युद्धपोत INS तबर ने शामिल हुआ।

परेड की सलामी लेते हुए पुतिन ने भारतीय नौसेनिकों को अभिवादन किया और नौसेनिकों को नेवी-डे परेड में भाग लेने के लिए बधाई भी दी। युद्धपोत INS तबर की कमान कैप्टन एम.आर हरीश संभाल रहे थे। उनके साथ 280 सदस्यों का क्रू भी युद्धपोत पर मौजूद था।

परेड में 200 से ज्यादा जहाज शामिल हुएसेंट पीटर्सबर्ग में मनाए जा रहे 328 वें नेवी-डे में करीब 200 जहाजों ने हिस्सा लिया। ये सभी 2024 तक नेवी का हिस्सा रहे हैं। इस दौरान 15 हजार से अधिक सैनिक भी मौजूद रहे। परेड के खत्म होने के बाद सेंट पीटर्सबर्ग और रूसी नेवल बेस पर म्यूजिक कॉन्सर्ट, आर्मी बैंड और आतिशबाजी का आयोजन किया जाएगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2024
हरारे: अफ्रीकी देश जिम्बाब्वे में अधिकारियों ने अपने भूखे लोगों को भोजन उपलब्ध कराने के लिए हाथियों को काटने का फैसला लिया है। वन्य अफसरों ने 200 हाथियों को काटकर उनका…
 20 September 2024
कोलंबो: श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे का कहना है कि दक्षिण एशिया और हिंद प्रशांत क्षेत्र कठिन समय से गुजर रहा है। चीन को लेकर उन्होंने कहा कि श्रीलंका-चीन के संबंध…
 20 September 2024
बीजिंग: न्यूक्लियर फ्यूजन एक ऐसी प्रक्रिया है, जिससे सूर्य को शक्ति मिलती है। लंबे समय से 'नकली सूर्य' को क्लीन एनर्जी के लिए एक विकल्प के रूप में देखा जाता रहा…
 20 September 2024
रियाद: सऊदी अरब में तीन विमानों ने सड़क के रास्ते से करीब एक हजार किमी का सफर किया है। ट्रकों पर लदे ये विमान जब शहरों के बीच से गुजरे…
 19 September 2024
रियाद: सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने एक बार फिर फिलिस्तीन की आजादी की बात कही है। सऊदी प्रिंस ने कहा कि स्वतंत्र फिलिस्तीनी देश के बिना सऊदी अरब इजरायल…
 19 September 2024
तेल अवीव: लेबनान पेजर हमले से ठीक से उबरा भी नहीं था कि एक बार फिर धमाकों की नई लहर देखी गई है। बुधवार को लेबनान में वॉकी-टॉकी में धमाका देखा…
 19 September 2024
वॉशिंगटन: भारतीय मूल की अमेरिकी एस्ट्रोनॉट सुनीता विलियम्स का आज 59वां जन्मदिन है। सुनीता 19 सितंबर, 1965 को अमेरिका के ओहियो पैदा हुई थीं। उनका सफर एनापोलिस, मैरीलैंड में अमेरिकी नौसेना…
 19 September 2024
लेबनान। लेबनान में मंगलवार को हुए सीरियल पेजर ब्लास्ट के बाद अब आज बुधवार को लेबनान में फिर से ब्लास्ट की खबर है। यह धमाका वॉकी-टॉकी डिवाइस में किया गया है।…
 19 September 2024
नई दिल्ली/इस्लामाबाद । भारत और पाकिस्तान के बीच 64 साल पहले सिंधु जल संधि हुई थी। संधि के कारण भारत को अपनी जरूरतें दरकिनार कर पाकिस्तान के लिए हिमालय की नदियों…
Advt.