पुतिन 24 साल बाद नॉर्थ कोरिया जाएंगे:किम जोंग ने स्वागत में कॉन्सर्ट रखा

Updated on 18-06-2024 01:59 PM

रूस के राष्ट्रपति नॉर्थ कोरिया की दो दिवसीय यात्रा पर जाएंगे। ये नॉर्थ कोरिया की उनकी दूसरी यात्रा है। वे करीब 24 साल बाद मंगलवार को नॉर्थ कोरिया पहुंचेंगे। पुतिन की नॉर्थ कोरिया की संभावित यात्रा की चर्चा लंबे समय से हो रही थी।

इस यात्रा की पुष्टि क्रेमलिन ने की है। क्रेमलिन ने इस दौरे को ‘मैत्रीपूर्ण राजकीय यात्रा’ करार दिया है। अपनी यात्रा के दौरान पुतिन, नॉर्थ कोरिया के राष्ट्रपति किम जोंग उन से मुलाकात करेंगे। बुधवार को पुतिन नॉर्थ कोरिया से वियतनाम की यात्रा पर जाएंगे।

किम जोंग उन खुद एयरपोर्ट पर मौजूद रहेंगे
न्यूज एजेंसी AFP की रिपोर्ट के मुताबिक किम जोंग उन खुद राजधानी प्योंगयांग में सुनान इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर खुद पुतिन का स्वागत करेंगे। इसके साथ उनकी बहन किम यो जोंग और बेटी किम जू ऐ के मौजूद रहने का अनुमान लगाया गया है।

नॉर्थ कोरिया में बुधवार को पुतिन का आधिकारिक स्वागत होगा। इस दौरान उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित किया जाएगा। इसके बाद दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय बातचीत होगी। रूसी राष्ट्रपति के दो दिन के दौरे के तहत नॉर्थ कोरिया उनके लिए एक गाला कॉन्सर्ट का भी आयोजन करेगा। इसके बाद पुतिन वहां के इकलौते ऑर्थोडॉक्स चर्च का दौरा करेंगे।

पुतिन के साथ हो सकती है हथियार डील
पुतिन की इस यात्रा को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं कि किम जोंग रूस को जरूरी हथियार के बदले आर्थिक सहायता और टेक्नोलॉजी ट्रांसफर से जुड़ी डील कर सकते हैं। दरअसल यूक्रेन युद्ध में जमे रहने के लिए रूस को और हथियारों की जरूरत है।

यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद से नॉर्थ कोरिया और रूस के बीच सैन्य और आर्थिक सहयोग तेजी से बढा है। अमेरिका और साउथ कोरिया ने नॉर्थ कोरिया पर आरोप लगाया है कि वह रूस को गोला बारूद, मिसाइल और अन्य सैन्य उपकरण मुहैया करा रहा है।

ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट में साउथ कोरिया की डिफेंस मिनिस्ट्री ने दावा किया है कि रूस, नॉर्थ कोरिया को 50 लाख आर्टिलेरी शेल्स भेजा है। हालांकि प्योंगयांग और मॉस्को दोनों ने ही हथियारों के ट्रांसफर के आरोपों से साफ इनकार किया है।

पुतिन मार्च 2000 में राष्ट्रपति बनने के कुछ ही महीनों बाद जुलाई 2000 में प्योंगयांग के दौरे पर गए थे। उन्होंने किम के पिता और नॉर्थ कोरिया के शासक किम जोंग इल से मुलाकात की थी।

रूस और नॉर्थ कोरिया की बढ़ी नजदीकियां
साल 2011 में नॉर्थ कोरिया की सत्ता संभालने वाले किम जोंग उन ने अपने पिता की तरह रूस और चीन से बेहतर संबंध बनाने की कोशिश की है। पुतिन से किम जोंग उन की नजदीकी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि रूस ने 2012 में नॉर्थ कोरिया के सभी कर्जे माफ कर दिए थे।

रिपोर्ट्स के मुताबिक यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद से रूस अलग-थलग पड़ गया है और अमेरिका विरोधी देशों के साथ संबंधों को और बेहतर करने की कोशिश कर रहा है। पुतिन की इस यात्रा से पहले किम जोंग उन ने रूस की यात्रा की थी।

पुतिन की यात्रा से देश में और मजबूत होंगे किम जोंग उन
सियोल में इवा विश्वविद्यालय के प्रोफेसर लीफ-एरिक इस्ले ने न्यूज एजेंसी AFP से कहा कि पुतिन की ये यात्रा किम जोंग उन की एक ‘जीत’ के तौर पर देखी जाएगी। पुतिन की इस यात्रा से उत्तर कोरिया की अंतरराष्ट्रीय छवि और मजबूत होगी। इसके साथ ही किम जोंग उन की उनके घर में स्वीकृति और बढ़ेगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में बने मुहाफिज-V बख्तरबंद वाहनों को कथित तौर पर सूडान की राजधानी खार्तूम में एक मिलिट्री परेड में देखा गया है। खुफिया सूत्रों का कहना है कि यह…
 07 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी अगले हफ्ते की शुरुआत (10 अगस्त) में प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात करेंगे। त्रिवेदी की बांग्लादेश के पीएम से मुलाकात दोनों देशों…
 07 August 2026
बैंकॉक: थाईलैंड के एक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना में सात लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में तीन शिक्षक और तीन छात्र हैं। हमले का आरोपी भी…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सरकार ने बांग्लादेश में आईएसआई के प्रभाव की बात को नकार दिया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि शेख हसीना और उनके बेटे…
 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
Advt.