घर घुसकर बालिका से छेड़खानी के मामले में #सरिया पुलिस की त्वरित कार्रवाई....

Updated on 23-09-2021 05:55 PM
कल दिनांक 21/09/2021 के दोपहर सरिया थानाक्षेत्र अन्तर्गत 14 वर्षीय बालिका को उसके घर पर अकेली देखकर छेड़खानी करने वाले आरोपी को #सरिया पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए पोक्सो एक्ट की धाराओं में गिरफ्तार कर  रिमांड पर भेजा गया है ।  

          जानकारी के अनुसार दिनांक 21/09/2021 की रात्रि बालिका अपने परिजनों के साथ थाना सरिया आकर थाना प्रभारी निरीक्षक विवेक पाटले को घटना बताई और आरोपी के विरूद्ध कार्रवाई के लिये लिखित में आवेदन प्रस्तुत की । पीड़िता के बताये अनुसार दिनांक 21/09/2021 के सुबह परिजन खेत में काम करने गये थे, घर पर अकेली थी । दोपहर करीबन 02/00 बजे गांव का नवीन सिदार घर पर जबरदस्ती घुस गया, जिसे घर पर कोई नहीं है बताने पर छेड़खानी करने लगा तब उसे धक्का देकर, आसपड़ोस वालों को घटना बताने के लिये फोन उठाई तो नवीन सिदार घर से भाग गया । तब चाइल्ड लाइन के नम्बर 1098 पर कल कर जानकारी दी और रात में ही अपने परिजनों के साथ थाना आकर रिपोर्ट दर्ज करायी । बालिका के आवेदन पर अप.क्र. 208/2021 धारा 454,354,354(क) भादवि, 8 पोक्सो एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।

         थाना प्रभारी ‍विवेक पाटले नाबालिग से छेड़खानी के मामले को गंभीरता पूर्वक लेते हुए तत्काल घटना ग्राम जाकर आरोपी नवीन सिदार पिता गौतम सिदार उम्र 23 साल निवासी थानाक्षेत्र सरिया को फरार होने के पूर्व पतासाजी कर हिरासत में लिये ‍जिसे पोक्सो एक्ट की गंभीर धाराओं में गिरफ्तार कर मान. अपर सत्र न्‍यायाधीश सारंगढ़ के न्यायालय  न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है । जहां से आरोपी का जेल वारंट जारी होने पर आरोपी को जिला जेल रायगढ़ दाखिल कराया गया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 June 2026
जशपुर। जिले के प्रभारी सचिव अंकित आनंद ने जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में विभिन्न विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया। बैठक में स्वास्थ्य,…
 09 June 2026
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार को राजधानी रायपुर के जोरा मॉल में आयोजित फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ की प्री-लॉन्च स्क्रीनिंग सेरेमनी में शामिल हुए। इस मौके पर अभिनेत्री एवं…
 09 June 2026
अंबिकापुर।  वित्त मंत्री एवं सरगुजा जिले के प्रभारी मंत्री ओपी चौधरी ने जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित विभागीय समीक्षा बैठक में विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।…
 09 June 2026
रायपुर ।  स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने राजभवन स्थित लोक भवन में रमेन डेका से सौजन्य भेंट की। मुलाकात के दौरान दोनों के बीच राज्य के…
 09 June 2026
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंगलवार को नवा रायपुर स्थित मंत्रालय में राज्य मंत्रिपरिषद की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न प्रशासनिक और विकासात्मक विषयों पर…
 09 June 2026
कोरबा। शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में अज्ञात असामाजिक तत्वों ने घर के बाहर खड़ी एक थार वाहन को आग के हवाले कर दिया। घटना के बाद इलाके में…
 09 June 2026
सुकमा। जिले के कोंटा विकासखंड के दूरस्थ एवं संवेदनशील ग्राम पुवर्ती में आयोजित सुशासन तिहार शिविरों ने शासन की जनहितकारी पहल को नई मजबूती प्रदान की है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु…
 09 June 2026
सुकमा। बस्तर प्रवास के दौरान उप मुख्यमंत्री अरुण साव का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला। किरंदुल से सुकमा जाते समय उन्होंने मुनगा गांव में युवाओं को क्रिकेट खेलते…
 09 June 2026
रायपुर। राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र स्थित संतोषी नगर के गोकुल नगर में मारपीट और तोड़फोड़ की घटना के बाद तनाव का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस…
Advt.