भोपाल त्रासदी के जख्म बयां करेगी आर माधवन और बाबिल खान की वेब सीरीज, जानिए कब रिलीज होगी

Updated on 26-10-2023 02:59 PM
बॉलीवुड एक्टर केके मेनन, आर माधवन, दिव्येंदु शर्मा और बाबिल खान की नई वेब सीरीज आ रही है, 'द रेलवे मैन'। इसका मेकर्स ने टीजर वीडियो शेयर कर दिया है। साथ ही इसकी रिलीज डेट का भी ऐलान हो गया है। 'द रेलवे मैन' के टीजर में आर माधवन के अलावा बाकि एक्टर्स की भी पहली झलक देखने को मिली है। आइए बताते हैं कब और कैसे आप 'द रेलवे मैन' वेब सीरीज देख सकेंगे।

'द रेलवे मैन' सच्ची घटना से प्रेरित कहानी है, जिसमें ऐसे चार लोगों की कहानी को बयां किया गया है जिसमें वह लोगों की जान को बचाते नजर आए थे। भोपाल त्रासदी से जुड़ी इस वेब सीरीज में का पूरा नाम 'द रेलवे मैन- द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ भोपाल 1984' है। जो कि 4 एपिसोड में प्रसारित होगी।

कब और कैसे देखें

'द रेलवे मैन' को दर्शक नेटफ्लिक्स पर देख सकेंगे। इस वीडियो में मेकर्स ने मुंह पर कपड़ा बांधे बाबिल खान, आर माधवन, दिव्येंदु शर्मा और के के मेनन दिख रहे हैं। ये सीरीज ओटीटी पर 18 नवंबर 2023 से स्ट्रीम होगी।

यशराज फिल्म्स और नेटफ्लिक्स की पार्टनरशिप

'द रेलवे मैन' वो प्रोजेक्ट है जिसके लिए नेटफ्लिक्स के साथ यशराज फिल्म्स ने हाथ मिलाया है। YRF का ये डिजिटल डेब्यू है। प्रोडक्शन हाउस नेटफ्लिक्स के साथ मिलकर इस प्रोजेक्ट को ला रहा है। इस सीरीज के अलावा दो अन्य प्रोजेक्ट्स पर भी दोनों पार्टनरशिप देखने को मिलेगी। दूसरा प्रोजेक्ट जुनैद खान का 'महाराज' है जिसमें जयदीप अहलावत भी दिखेंगे।

'द रेलवे मैन' और भोपाल त्रासदी

मालूम हो 2 दिसंबर 1984, वो भयानक रात थी जब मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की हवा जहरीली हो गई थी। यूनियन कार्बाइड की फैक्ट्री से मिथाइल आइसोसाइनेट गैस लीक हो गई थी और इस वजह से हजारों लोगों की जान चली गई थी तो लाखों लोग को इस घटना ने विकलांग बना दिया था। अब तक वैसे तो भोपाल त्रासदी पर कई डॉक्यूमेंट्री और फिल्में बन चुकी है। मगर नेटफ्लिक्स इस बार इस घटना के ऐसे चार सच्चे हीरो की कहानी लेकर आ रहा है जिन्होंने कई जिंदगियों को नया जीवन दिया था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
हॉलीवुड में कई ऐसे टॉप स्टार्स हैं जिन्होंने भले विदेशी फिल्मों में बड़ा नाम कमाया हो, लेकिन वे पले-बढ़े भारत में हैं। इनमें से कई स्टार्स के पूर्वजों का भारत…
 07 August 2026
रणबीर कपूर इन दिनों नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' की रिलीज की तैयारियों में व्यस्त हैं। हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि एक दौर ऐसा भी था,…
 07 August 2026
मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का आगाज कर दिया है। एक एपिसोड में कंटेस्टेंट के साथ मजेदार बातचीत में एक्टर ने अपने भोजपुरी सिनेमा में…
 07 August 2026
समय रैना ने कई बार अपने परिवार द्वारा झेले गए कश्मीर में झेले गए पलायन और क्रूरता के दर्द को बयां किया है। अब एक बार फिर इसी की चर्चा…
 07 August 2026
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की करीब 30,000 करोड़ रुपये ($3.5 से $4 बिलियन) की संपत्ति और आरके फैमिली ट्रस्ट को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद…
 07 August 2026
सैफ अली खान की छोटी और सोहा अली खान की बड़ी बहन सबा पटौदी के नाम से तो आप वाकिफ होंगे। शर्मिला टैगोर और मंसूर अली खान पटौदी की दूसरी…
 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
Advt.