जूही चावला को देखते ही दिल दे बैठे थे आर माधवन, एक्ट्रेस संग शादी के लिए मां से कर ली थी बात

Updated on 22-11-2023 02:55 PM
'द रेलवे मैन' सीरीज के लीड एक्टर आर माधवन ने खुलासा किया कि एक वक्त ऐसा था जब वह जूही चावला संग शादी करना चाहते थे। वह इतना ज्यादा बेकरार थे कि उन्होंने ये बात अपनी मां से भी जाकर कह दी थी। उन्होंने तो मां से ये भी कह डाला था कि बस जूही चावला संग शादी करना ही उनका इकलौता मकसद है। आखिर क्या किस्सा है, क्या हुआ था और खुद एक्टर ने क्या बताया, सब जानिए।

नेटफ्लिक्स की सीरीज 'द रेलवे मैन' में जूही चावला भी है। को-एक्ट्रेस के बारे में बात करते हुए आर माधवन ने अपने क्रश के बारे में बताते हैं। उन्होंने कहा, 'मैं जूही जी और सबके सामने ये कनफेस करना चाहता हूं कि जब मैंने इनकी 'कयामत से कयामत तक' देखी तो मैंने जाकर मां से कहा था कि मैं जूही चावला से शादी करना चाहता हूं। मेरा तो एक ही मकसद था कि मैं कैसे भी जूही संग शादी कर लूं।'

वो फिल्म, जिसकी बात आर माधवन ने की

मालूम हो 'कयामत से कयामत तक' में जूही चावला के साथ आमिर खान लीड रोल में थे जिसे मंसूर खान ने डायरेक्ट की थी। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी सुपरहिट साबित हुई थी और साल 1988 की पांच सबसे बड़ी फिल्मों में शुमार हो गई थी। फिलम को 8 फिल्मफेयर अवॉर्ड्स भी मिले थे जिसमें जूही चावला ने बेस्ट फीमेल डेब्यू अवॉर्ड जीता था।

आर माधवन का डेब्यू

जब 'कयामत से कयामत तक' रिलीज हुई, तब माधवन ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत नहीं की थी। एक्टर ने फिल्मों से नहीं बल्कि टीवी से ही डेब्यू किया था। पहला शो उनका Yule Love Story था और फिर वह साल 193 से 1997 तक 'बनेगी अपनी बात' में नजर आए। इसके बाद वह अमेरिकन फिल्म Inferno से डेब्यू करके चमक गए थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
हॉलीवुड में कई ऐसे टॉप स्टार्स हैं जिन्होंने भले विदेशी फिल्मों में बड़ा नाम कमाया हो, लेकिन वे पले-बढ़े भारत में हैं। इनमें से कई स्टार्स के पूर्वजों का भारत…
 07 August 2026
रणबीर कपूर इन दिनों नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' की रिलीज की तैयारियों में व्यस्त हैं। हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि एक दौर ऐसा भी था,…
 07 August 2026
मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का आगाज कर दिया है। एक एपिसोड में कंटेस्टेंट के साथ मजेदार बातचीत में एक्टर ने अपने भोजपुरी सिनेमा में…
 07 August 2026
समय रैना ने कई बार अपने परिवार द्वारा झेले गए कश्मीर में झेले गए पलायन और क्रूरता के दर्द को बयां किया है। अब एक बार फिर इसी की चर्चा…
 07 August 2026
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की करीब 30,000 करोड़ रुपये ($3.5 से $4 बिलियन) की संपत्ति और आरके फैमिली ट्रस्ट को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद…
 07 August 2026
सैफ अली खान की छोटी और सोहा अली खान की बड़ी बहन सबा पटौदी के नाम से तो आप वाकिफ होंगे। शर्मिला टैगोर और मंसूर अली खान पटौदी की दूसरी…
 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
Advt.