आर माधवन के बेटे वेदांत चला रहे पॉर्श कार, ड्राइविंग वीडियो देख लोगों को हजम नहीं हो रही ये बात

Updated on 01-08-2023 02:44 PM
आर माधवन के बेटे वेदांत का एक वीडियो एक ड्राइविंग सेंटर के सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो में वेदांत लाइसेंस पाने के लिए ड्राइविंग सीखते दिख रहे हैं और वो भी किसी ऐसी-वैसी गाड़ी पर नहीं बल्कि पॉर्श कार पर, जो दुनिया की सबसे महंगी गाड़ियों में से एक मानी जाती है।

इस वीडियो में स्विमिंग चैंपियन वेदांत ड्राइव करना सीख रहे हैं। एक दुबई बेस्ट ड्राइविंग स्कूल Galadari Motor Driving Centre ने वेदांत का वीडियो शेयर किया है जिसमें पॉर्श के अंदर वेदांत अपने इंस्ट्रक्टर के साथ बैठे दिख रहे हैं। हालांकि, कई लोगों को ये बाद हजम नहीं हो रही कि वेदांत पॉर्श से कैसे ड्राइविंग सीख रहे हैं।

'मैं ये अमेजिंग पॉर्श ड्राइव करने जा रहा हूं'

इस वीडियो में वेदांत कहते दिख रहे हैं, 'हाय, मैं वेदांत माधवन हूं और आज में Galadari मोटर ड्राइविंग स्कूल में हूं। मैंने अभी-अभी अपना थ्योरी एग्जाम पास किया है और अब मैं अपने शानदार इंस्ट्रक्टर के साथ हूं। मैं यहां ड्राइव सीखने जा रहा हूं। मैं ये अमेजिंग पॉर्श ड्राइव करने जा रहा हूं और अब लाइसेंस पाने का इंतजार नहीं कर सकता।'

एक ने लिखा- मारुति 800 चैट से बाहर हो गई

इस वीडियो को देखकर अब लोगों को पॉर्श कार देखकर उलझन हो रही है और यही बात उनके कॉमेंट में भी नजर आ रहा है। लोगों ने अलग-अलग बातें कही हैं। एक ने कहा- f****** PORSCHE इसी के साथ रोने वाली इमोजी बनाई है। एक अन्य ने कहा- ओके, मैंने ड्राइविंग सीखी है मारुति 800 पर और इसी के साथ लाफिंग इमोजी शेयर किया है। एक ने लिखा- मारुति 800 चैट से बाहर हो गई।

एक ने कहा है- दुबई में ये कॉमन है

एक अन्य ने कहा- तो आप कह रहे हैं कि आपने ड्राइविंग पॉर्श पर सीखी, क्या मैं अकैला हूं जिसनें मारुति 800 या ऑल्टो पर सीखी है? हालांकि एक ने कहा है- दुबई में ये कॉमन है, अगर आपकी सैलरी एवरेज से ऊपर है तो आमतया प्रीमियर कार ही मिलते हैं। बता दें कि आर माधवन के बेटे वेदांत ने स्विमिंग चैंपियनशिप में भारत के लिए पांच गोल्ड मेडल जीते हैं। वेदांत ने अप्रैल में मलेशिया इन्विटेशनल एज ग्रुप स्विमिंग चैंपियनशिप में हिस्सा लिया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
 05 August 2026
नितेश तिवारी की 4000 करोड़ी फिल्म 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही लगातार सुर्खियों में है। तब से इसी पर चर्चा हो रही है कि क्या राम…
 05 August 2026
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
Advt.