Raaj Kumar ने चमेली के तेल की बदबू के कारण ठुकरा दी थी 'जंजीर', मुंह पर कर दी थी प्रकाश मेहरा की घनघोर बेइज्जती

Updated on 04-07-2023 08:34 PM
'जंजीर' को अमिताभ बच्चन के करियर में एक बड़ा मील का पत्थर माना जाता है। इस फिल्म ने अमिताभ को 'एंग्री यंग मैन' की छवि दी थी, जिसे 'दीवार' ने और पुख्ता कर दिया था। लेकिन बहुत ही कम लोग जानते हैं कि 'जंजीर' के लिए अमिताभ बच्चन पहली पसंद नहीं थे। बल्कि उनसे पहले सात एक्टरों को यह फिल्म ऑफर हुई थी। हालांकि उन सभी ने 'जंजीर' को ठुकरा दिया था। इनमें से एक एक्टर राजकुमार भी थे। फिल्मी गलियारों में जितनी चर्चा राजकुमार की आवाज और उनकी दमदार एक्टिंग की होती थी, उससे कहीं ज्यादा चर्चा एटिट्यूड की होती थी। कहा जाता है कि एक्टर अपने साथ-साथ डायरेक्टर के मूड के हिसाब से फिल्में साइन करते थे। पर वह कब क्या कर दें, कोई कुछ नहीं बता सकता था। आपको जानकर हैरानी होगी कि राजकुमार ने 'जंजीर' सिर्फ इसलिए ठुकरा दी थी क्योंकि प्रकाश मेहरा ने सिर में चमेली का तेल लगाया हुआ था।

Tuesday Tadka में जानिए 'जंजीर' को लेकर Prakash Mehra और Raaj Kumar के बीच की पूरी कहानी। 'जंजीर' एक एक्शन क्राइम फिल्म थी, जोकि 1973 में आई थी। इसमें अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, प्राण, राम सेठी और अजित खान जैसे स्टार्स थे। अमिताभ ने 1969 में एक्टिंग डेब्यू किया था, और 'जंजीर' के वक्त वह इंडस्ट्री में नए ही थे। कोई हिट फिल्म उनके खाते में दर्ज नहीं थी। उन्हें 'जंजीर' तब मिली, जब धर्मेंद्र से लेकर देव आनंद और राजकुमार जैसे एक्टर्स उस फिल्म को नहीं कर पाए। हर किसी ने 'जंजीर' को ठुकराने की अपनी वजह दी, लेकिन सबसे अजीब वजह राजकुमार ने दी थी। इसने प्रकाश मेहरा को हैरान कर दिया था।

चमेली के तेल की 'बदबू' बनी रिजेक्शन की वजह

बताया जाता है कि राजकुमार ने प्रकाश मेहरा की बेइज्जती भी कर दी थी। प्रकाश मेहरा पहले अपनी इस फिल्म को लेकर देव आनंद, दिलीप कुमार और धर्मेंद्र तक के पास गए। लेकिन सभी ने कुछ न कुछ वजह बताकर फिल्म करने से मना कर दिया। 'आईएमडीबी' के मुताबिक, जब प्रकाश मेहरा 'जंजीर' की स्क्रिप्ट लेकर राजकुमार के पास गए थे, तो एक्टर ने पूरा नरेशन सुना, और वह फिल्म में काम करने को भी राजी हो गए थे। लेकिन उन्होंने अचानक ही फिल्म इस वजह से ठुकरा दी क्योंकि उन्हें चमेली के तेल की महक पसंद नहीं थी। दरअसल प्रकाश मेहरा सिर में चमेली का तेल लगाते थे, और राजकुमार को उसकी बदबू आती थी। बस इतनी सी वजह से राजकुमार ने 'जंजीर' ठुकरा दी।

अमिताभ बच्चन को ऐसे मिली थी 'जंजीर'

वहीं, इस बारे में राम सेठी ने कुछ महीने पहले ईटाइम्स से बातचीत में बताया था कि राजकुमार को लगा कि 'जंजीर' में राजकुमार को लग रहा था कि फिल्म में प्राण साहब का रोल ज्यादा खींच दिया गया था। प्रकाश मेहरा को तब लगा कि राजकुमार उनकी फिल्म नहीं करेंगे। बाद में फिर प्रकाश मेहरा ने अमिताभ बच्चन को 'जंजीर' में साइन कर लिया, और एक्टर को रातोंरात स्टार बना दिया। राम सेठी ने बताया था कि अमिताभ ने मेहमूद की फिल्म 'बॉम्बे टू गोवा' की थी, जिसमें उनकी परफॉर्मेंस खूब सराही गई थी। किसी ने प्रकाश मेहरा को सुझाव दिया कि वह अमिताभ बच्चन को 'बॉम्बे टू गोवा' में कास्ट कर लें। प्रकाश मेहरा ने जब 'बॉम्बे टू गोवा' देखी तो उन्हें लगा कि उन्हें अमिताभ के रूप में उनका 'एंग्री यंगमैन' मिल गया है।

प्रकाश मेहरा ने राजकुमार के बेटे को किया था लॉन्च

वहीं विडंबना देखिए, राजकुमार ने प्रकाश मेहरा की फिल्म करने से इनकार कर दिया था, लेकिन डायरेक्टर ने बाद में राजकुमार के बेटे को बॉलीवुड में लॉन्च किया था। प्रकाश मेहरा ने 1996 में 'बोल ब्रह्मचारी' नाम से फिल्म बनाई, जिससे राजकुमार के बेटे पुरु राजकुमार ने एक्टिंग डेब्यू किया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
 05 August 2026
नितेश तिवारी की 4000 करोड़ी फिल्म 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही लगातार सुर्खियों में है। तब से इसी पर चर्चा हो रही है कि क्या राम…
 05 August 2026
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
Advt.