शहनाज संग डेटिंग की खबरों पर राघव ने तोड़ी चुप्पी, सलमान ने दोनों के अफेयर पर किया था इशारा

Updated on 18-04-2023 09:49 PM
डांसर और एक्टर राघव जुयाल इन दिनों आने वाली फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। वह पहली बार सलमान खान के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। फरहाद सामजी की निर्देशित इस फिल्म में पूजा हेगड़े, शहनाज गिल, पलक तिवारी, जस्सी गिल, सिद्धार्थ निगम, भूमिका चावला, जगपति बाबू और वेंकटेश दग्गुबाती भी हैं। ट्रेलर हाल ही में लॉन्च किया गया था और इसे दर्शकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली। प्रमोशन्स के बीच राघव ने हाल ही में शहनाज़ के साथ डेटिंग की अफवाहों पर रिएक्ट किया।

ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान, सलमान ने Shehnaaz Gill को 'आगे बढ़ने' और मूव ऑन करने के लिए कहा और इस पर शहनाज ने जवाब दिया, 'कर गई मैं मूव ऑन'। कुछ ही समय में, यह अनुमान लगाया गया कि वह राघव को डेट कर रही हैं और सलमान ने उनके रिश्ते पर इशारा किया। हालंकि, अब Raghav Juyal ने दावों को खारिज किया है और कहा कि उनके पास प्यार के लिए समय नहीं है। उन्होंने कहा, 'जो इंटरनेट की चीजें हैं, वो मेरे तक नहीं आती। मुझे नहीं पता कि वो सच है या झूठ, जब तक मैं वो देख ना लूं या सुन्न ना लूं नहीं मानूंगा।'

राघव ने शहनाज से अफेयर पर तोड़ी चुप्पी

उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं कि बस उनका काम बोले। राघव ने शेयर किया, 'मैं फिल्म के लिए आया हूं, और मैं चाहता हूं कि लोग मुझे एक एक्टर के रूप में, एक डांसर के रूप में और लोग एक होस्ट बनते देखें। मेरा काम बोले, बस! बाकी ये सब चीजे होती रहती हैं। ऐसा कुछ नहीं है और ये होगा भी नहीं, क्योंकि मेरे पास वक्त नहीं है। मैं डबल शिफ्ट में काम कर रहा हूं। अभी मेरी हालत ऐसी है कि वक्त ही नहीं इन सब चीजों के लिए। मैं अपने काम और फिल्म के बारे में बात करना चाहूंगा, बस।'

सलमान ने शहनाज के फैंस को सुनाया

दूसरी ओर, शहनाज ने अभी तक अफवाहों पर चुप्पी नहीं तोड़ी है। कपिल शर्मा के शो में आने के दौरान, सलमान ने सोशल मीडिया पर 'सिडनाज़' को ट्रेंड कराने वाले यूजर्स को हवा दे दी। उन्होंने कहा कि यह शहनाज को ये सब इफेक्ट करता है और उन्हें आगे नहीं बढ़ने देता। इस बीच, 'किसी का भाई किसी की जान' ईद के मौके पर 21 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
 05 August 2026
नितेश तिवारी की 4000 करोड़ी फिल्म 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही लगातार सुर्खियों में है। तब से इसी पर चर्चा हो रही है कि क्या राम…
 05 August 2026
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
Advt.