राहुल की नेतृत्व क्षमता की परीक्षा दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू सीरीज में होगी

Updated on 04-06-2022 10:34 PM

मुम्बई नये कप्तान लोकेश राहुल के लिए 9 जून से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली घरेलू सीरीज आसान नहीं रहेगी। इस सीरीज में नियमित कप्तान रोहित शर्मा , अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली , तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और मो शमी जैसे खिलाड़ियों को आराम दिया गया है।

ऐसे में राहुल को युवा खिलाड़ियों के सहारे दक्षिण अफ्रीकी टीम का मुकाबला करना होगा और इस दौरान उनकी नेतृत्व क्षमता की परीक्षा होगी। राहुल का कप्तानी में पिछला रिकार्ड अब तक अच्छा नहीं रहा है। उन्होंने इससे पहले दक्षिण अफ्रीका दौरे पर एक टेस्ट और तीन एक अंतराष्ट्रीय मैचों में कप्तानी की थी, जहां भारतीय टीम को सभी मैचों में हार का सामना करना पड़ा था। आईपीएल में भी वह अपनी टीम लखनऊ सुपजायंटस को जीत नहीं दिला पाये।


इससे पहले जब वह आईपीएल में पंजाब किंग्स के कप्तान थे तब भी उनकी टीम का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा। आईपीएल में उनकी कप्तानी का रिकार्ड 50 फीसदी रहा है। इसका मतलब टीम आधे मुकाबले हारी हैं। इसे कहीं से भी बेहतर नहीं माना जा सकता। इस बार वह नाकाम रहे तो कप्तानी की दौड़ से बाहर हो जाएंगे। इसका कारण यह है कि ऋषभ पंत, जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पंड्या और श्रेयस अय्यर जैसे युवा खिलाड़ी भी कप्तानी की दौड़ में शामिल हैं।

 आईपीएल के इस 15 वें सत्र में राहुल ने लखनऊ की ओर से जमकर रन बनाये पर उनकी बल्लेबाजी धीमी रही जिसे भी आलोचकों ने टीम की हार का कारण बताया। पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने तो यहां तक कहा कि राहुल कप्तानी के योग्य नहीं हैं। भारतीय टीम की बात करें तो टी20 में उसका सफर अब तक शानदार रहा है और उसने लगातार 12 मैच जीते हैं और वह रैंकिंग में शीर्ष पर हैं। ऐसे में राहुल पर जीत का सिलसिला बनाये रखने का दबाव रहेगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
 10 August 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन की सराहना की जिन्होंने ग्लास्गो के एक रेस्तरां में भारत के गलत मानचित्र पर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश के लिए मेडल लेकर लौटे भारतीय खिलाड़ियों से रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर खास…
 10 August 2026
भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी रहे हैं जिन्हें इंटरनेशनल लेवल पर देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका तो मिला। लेकिन किस्मत ने उनका लंबे समय तक…
 10 August 2026
नई दिल्ली: आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा साझा किए गए प्रैक्टिस वीडियो में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर डेथ ओवर में गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारत के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने रविवार को कहा कि कुलदीप यादव ने श्रीलंका क्रिकेट 11 के खिलाफ अभ्यास मैच की दूसरी पारी में गेंदबाजी इसलिए…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम में सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी को लेकर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। लगातार चोटों की समस्याओं और जसप्रीत बुमराह की अनुपलब्धता…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
Advt.