मथुरा में रेल हादसा, मालगाड़ी के 25 डिब्बे पटरी से उतरे, कई ट्रेनें रद्द या रूट बदले

Updated on 19-09-2024 01:46 PM

 नई दिल्ली। आगरा-दिल्ली डाउन रेल रूट पर बुधवार रात हादसा हो गया। यहां कोयला लदी मालगाड़ी के 25 डिब्बे डिरेल हो गए। इनमें पांच डिब्बे अप रूट पर गिर गए। इससे दोनों तरफ रेल ट्रैक अवरुद्ध हो गया। कई ट्रेनों को रास्ते में ही रोक दिया गया और कुछ का रूट बदला गया।


जानकारी के अनुसार, आगरा की ओर से दिल्ली रूट पर बुधवार रात मालगाड़ी जा रही थी। वृंदावन रेलवे स्टेशन से आझई के बीच रात्रि 07.54 बजे डिरेल हो गई। 25 डिब्बे पटरी से उतर गए और 5 पलट गए।


कई ट्रेनें रोकी गईं


रेलवे ने दिल्ली से आगरा आने वाली इंटरसिटी और मेवाड़ एक्सप्रेस को छाता पर को पर रोक दिया गया। वहीं, तेलांगाना एक्सप्रेस को कोसीकलां स्टेशन, उत्तर प्रदेश संपर्क क्रांति, केरला एक्सप्रेस और कर्नाटक एक्सप्रेस को पलवल स्टेशन पर रोका गया।


प्रभावित ट्रेनों की सूची


  • 14211- आगरा कैंट- नई दिल्ली
  • 04496- पलवल-आगरा कैंट
  • 04157- आगरा कैंट- टूंडला
  • 04289- टूंडला- अलीगढ़ जंक्शन
  • 04290- अलीगढ़ जंक्शन- टूंडला
  • 04156- टूंडला- आगरा कैंट
  • 04495- आगरा कैंट- पलवल
  • 04419- मथुरा जंक्शन- गाजियाबाद
  • 01901- ईदगाह- भरतपुर
  • 01902- भरतपुर- ईदगाह
  • 01907- ईदगाह- भरतपुर
  • 01908- भरतपुर-ईदगाह
  • 12280- नई दिल्ली- वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी
  • 12279- वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-नई दिल्ली

इन ट्रेनों का रूट बदला


  • 22942- (शहीद कैप्टन तुषार महाजन- इंदौर)- मार्ग परिवर्तन बरास्ता दिल्ली कैंट-रेवाड़ी-सवाई माधोपुर
  • 12416- (नई दिल्ली- इंदौर)- मार्ग परिवर्तन बरास्ता दिल्ली कैंट-रेवाड़ी-सवाई माधोपुर
  • 20806- (नई दिल्ली-विशाखापट्टनम)- मार्ग परिवर्तन बरास्ता कोसीकला- पलवल- गाजियाबाद-मितावली-एत्मादपुर-आगरा कैंट
  • 12626- (नई दिल्ली- तिरुअनंतपुरम)- मार्ग परिवर्तन बरास्ता पलवल-गाजियाबाद-मितावली-एत्मादपुर-आगरा कैंट
  • 12920- (श्री वैष्णो धाम कटड़ा- डॉ. अंबेडकर नगर)- मार्ग परिवर्तन बरास्ता गाजियाबाद-मितावली-एत्मादपुर-आगरा कैंट

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2024
 इंदौर।  केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज (बुधवार) दिल्ली में एनपीएस वात्सल्स योजना की शुरुआत की। इसी के साथ यह स्कीम देशभर में शुरू हो गई है। वित्तमंत्री ने…
 19 September 2024
अमरावती । आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने पिछली वाईएसआरसीपी सरकार पर एक गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार ने एक पवित्र मिठाई यानी विश्व प्रसिद्ध…
 19 September 2024
 नई दिल्ली। आगरा-दिल्ली डाउन रेल रूट पर बुधवार रात हादसा हो गया। यहां कोयला लदी मालगाड़ी के 25 डिब्बे डिरेल हो गए। इनमें पांच डिब्बे अप रूट पर गिर गए। इससे…
 19 September 2024
 इंदौर।  भारत सरकार ने किसानों को बेहतर मूल्य और आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में उतार-चढ़ाव को कंट्रोल करने के लिए पीएम आशा योजना को जारी रखने की मंजूरी दी है।…
 19 September 2024
नई दिल्ली: 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' (One Nation One Election) के प्रस्ताव को मोदी कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। इस प्रस्ताव में लोकसभा, राज्य विधानसभाओं और स्थानीय निकायों के चुनाव…
 19 September 2024
नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आज मल्लिकार्जुन खरगे को चिट्ठी लिखी है। नड्डा की यह चिट्ठी एक तरह से खरगे के पीएम मोदी को…
 18 September 2024
नई दिल्ली: चीन के शंघाई शहर में सोमवार को ‘बेबिंका’ तूफान ने दस्तक दी जो पिछले 75 साल में शहर में आया सबसे शक्तिशाली तूफान है। इस तूफान के कारण जनजीवन…
 18 September 2024
नई दिल्ली: देश में एक देश एक चुनाव को आज मोदी कैबिनेट से मंजूरी मिल गई। वन नेशन वन इलेक्शन के लिए एक कमेटी बनाई गई थी जिसके चेयरमैन पूर्व राष्ट्रपति…
 17 September 2024
महाराष्ट्र के बुलढाणा से विधायक संजय गायकवाड़ ने राहुल गांधी को लेकर विवादित बयान दिया है। संजय ने सोमवार को कहा, 'राहुल गांधी पिछड़ों, आदिवासियों का आरक्षण खत्म करना चाहते…
Advt.