रेलवे ने चौथी रेल लाइन बनाने के प्रस्ताव को नहीं ‎मिली मंजूरी

Updated on 01-11-2021 11:33 PM

 भोपाल भारतीय रेलवे ने चौथी रेल लाइन बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी  नहीं दी है। बरखेड़ा-बुधनी के बीच चौथी रेल लाइन बिछाने का  प्रस्ताव रेलवे बोर्ड द्वारादिया गया है लेकिन अभी तक अटका हुआ है। अभी इस रेलखंड में तीसरी रेल लाइन बिछाने का काम चल रहा है। यह दुर्गम पहाड़ी घने वन क्षेत्र वाला रेलखंड है। जिस पर रेलवे को पांच साल के इंतजार के बाद तीसरी रेल लाइन बिछाने की अनुमति मिली थी। जिसमें मप्र वन्यप्राणी विभाग ने कई तरह की शर्ते लगाई हैं। इसी रेल खंड में चौथी रेल लाइन बिछाने का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजा गया था जिसे सहमति नहीं दी है। बता दें कि भविष्य में जिस तरह से नई दिल्ली-चेन्न्ई रेलमार्ग पर यात्री और गुड्स ट्रेनों का दबाव है जिसके चलते ही बीना से इटारसी तक तीसरी रेल लाइन बिछाई गई है।

भविष्य की इस जरूरत और जंगल वाले रेलखंड में रेल लाइन बिछाने की अनुमति लेने के लिए लगने वाले समय शर्तों को देखते हुए पश्चिम मध्य रेलवे के अधिकारियों ने रेलखंड में तीसरे रेल लाइन बिछाने के साथ ही चौथी रेल लाइन की अनुमति मांगी थी जो रेलवे बोर्ड नहीं नहीं दी है। नए सिरे से रेल लाइन को मंजूरी मिलने और फिर निर्माण के लिए मप्र वाइल्ड लाइफ बोर्ड से अनुमति लेने में वर्षों लगेंगे। चौथी रेल लाइन को बोर्ड से अनुमति नहीं मिलने की पुष्टि रेलवे बोर्ड के एक वरिष्ठ अधिकारी ने की है। बरखेड़ा-बुधनी रेलवे ट्रैक रातापानी वन्यजीव अभयारण्य का हिस्सा है जहां बाघ, तेंदुए समेत सभी प्रकार के वन्यप्राणियों का मूवमेंट रहता है। बीते वर्षों में 12 से अधिक बाघ, तेंदुए, भालू, नीलगाय समेत दूसरे वन्यप्राणियों की ट्रेन के सामने आने से मौतें हो चुकी हैं।

ऐसे क्षेत्रों में निर्माण कार्यों पर सख्ती से प्रतिबंध रहता है। ऐसे इलाकों में किसी भी तरह की अनुमति वाइल्ड लाइफ बोर्ड द्वारा दी जाती है जो आसानी से नहीं मिलती है। उक्त रेल मार्ग पर पहले से गुड्स और यात्री ट्रेनों का दबाव करीब 150 गुना अधिक था जिसे देखते हुए तीसरी रेल लाइन बिछा दी थी। फिर भी दबाव बना हुआ है। हालांकि तुरंत चौथी लाइन की जरूरत नहीं पड़ रही है लेकिन अगले 5 से 10 साल में जरूरत पड़ना तय है। तब बरखेड़ा- बुधनी रेलखंड में लाइन बिछाने की अनुमति लेने की शुरूआत की तो काफी वक्त लगेगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.