रिएलिटी शो बिग बॉस का हिस्सा बनना चाहते हैं रैना

Updated on 14-09-2021 08:15 PM
नई दिल्ली । पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना लोकप्रिय टीवी शो-बिग बॉस के दक्षिण भारतीय संस्करण में आना चाहते हैं। रैना ने कहा, मुझे दक्षिण भारतीय बिग बॉस में जाने से कोई आपत्ति नहीं है। मैंने वह देखा है। केवल उनकी भाषा सीखने की जरूरत रहेगी। गौरतलब है कि एंड्रयू साइमंड्स, एस श्रीसंत, सलिल अंकोला, विनोद कांबली, नवजोत सिंह सिद्धू से लेकर द ग्रेट खली जैसी कई प्रसिद्ध खेल हस्तियां रियलिटी शो बिग बॉस का भी हिस्सा रही हैं। रैना के अनुसार दक्षिण के सुपरस्टार सूर्या उनके पसंदीदा अभिनेता रहे हैं। आईपीएल की शुरुआत के बाद से सीएसके फ्रेंचाइजी के साथ रहने वाले रैना ने इसके लिए टीम को धन्यवाद भी दिया। चेन्नई में रैना के प्रशंसकों की बड़ी तादाद है। गौरतल है कि आईपीएल के इतिहास में सबसे खेलने और रन बनाने वाले खिलाड़ियों में से रैना आईपीएल 2021 के यूएई चरण में सीएसके के प्रमुख खिलाड़ी रहेंगे। रैना ने आईपीएल में 200 मैच खेले हैं। 200 आईपीएल मैचों में रैना ने 33.08 की औसत और 136.86 के विस्फोटक स्ट्राइक रेट के साथ 5491 रन बनाए हैं। 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.