मुन्ना भाई 3 पर राजकुमार हिरानी ने दिया अपडेट बोले अधूरी पड़ी हैं 5 स्क्रिप्ट्स, डंकी खत्म हुई

Updated on 30-12-2023 02:54 PM

फिल्ममेकर राजुकमार हिरानी ने साल 2003 में फिल्म ‘मुन्ना भाई MBBS’ से मुन्ना भाई और सर्किट जैसे आइकॉनिक कैरेक्टर्स इंट्रोड्यूस किए थे। 3 साल बाद साल 2006 में फिल्म का सीक्वल ‘लगे रहो मुन्ना भाई’ रिलीज हुआ और यह भी सुपर-डुपर हिट रहा। फिल्म में मुन्ना और सर्किट ने अपनी गांधीगिरी से सबका दिल जीत लिया।

तब से लेकर अब तक फिल्म के थर्ड पार्ट को लेकर चर्चा जारी है। फैंस बीते 17 साल से इस फ्रेंचाइजी के तीसरे पार्ट का इंतजार कर रहे हैं। कई बार सुनने में आता है कि यह फिल्म शुरू होने जा रही है पर अब तक इसे लेकर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई।

कुछ कहानियां आउटडेटेड हो जाती हैं: हिरानी
हाल ही में ANI को दिए एक इंटरव्यू में हिरानी ने मुन्ना भाई 3 पर बात की। डायरेक्टर ने कहा, ‘मुन्ना भाई के साथ हमेशा मेरा स्ट्रगल यही रहा है कि पिछली दो फिल्में इतनी अच्छी बन गई हैं कि मेरे पास 5 आधी लिखी स्क्रिप्ट्स अभी तक पड़ी हुई हैं। मुझे लगता है कि अगर में पिछली दोनों फिल्मों के लेवल तक नहीं पहुंच पाऊंगा तो तीसरी नहीं बना पाऊंगा। मेरे पास एक कहानी है जो बनाई जा सकती है पर कुछ कहानियां आउटडेटेड हो जाती हैं तो अब यह वक्त ही बताएगा कि यह फिल्म कब बनेगी।’

‘अब पुरानी कहानियों का पिटारा खोलूंगा’
हिरानी ने आगे कहा, ‘इसे लेकर मेरी संजू (संजय दत्त) सेअक्सर बात होती है। वो भी कहता है कि एक और पार्ट बनना चाहिए। अभी ये ‘डंकी’ खत्म हुई है तो मैं पुरानी कहानियों का पिटारा खोलूंगा। मन तो है कि एक मुन्ना भाई और बने पर कब तक बनेगी वो मुझे अभी नहीं पता।’

डंकी ने किया 323.77 करोड़ रुपए का बिजनेस
हिरानी इन दिनों ‘डंकी’ की सक्सेस एंजॉय कर रहे हैं। शाहरुख खान स्टारर इस फिल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 167.47 करोड़ और वर्ल्डवाइड 323.77 करोड़ रुपए का बिजनेस कर लिया है। ‘डंकी’ में हिरानी ने शाहरुख के साथ पहली बार काम किया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
हॉलीवुड में कई ऐसे टॉप स्टार्स हैं जिन्होंने भले विदेशी फिल्मों में बड़ा नाम कमाया हो, लेकिन वे पले-बढ़े भारत में हैं। इनमें से कई स्टार्स के पूर्वजों का भारत…
 07 August 2026
रणबीर कपूर इन दिनों नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' की रिलीज की तैयारियों में व्यस्त हैं। हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि एक दौर ऐसा भी था,…
 07 August 2026
मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का आगाज कर दिया है। एक एपिसोड में कंटेस्टेंट के साथ मजेदार बातचीत में एक्टर ने अपने भोजपुरी सिनेमा में…
 07 August 2026
समय रैना ने कई बार अपने परिवार द्वारा झेले गए कश्मीर में झेले गए पलायन और क्रूरता के दर्द को बयां किया है। अब एक बार फिर इसी की चर्चा…
 07 August 2026
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की करीब 30,000 करोड़ रुपये ($3.5 से $4 बिलियन) की संपत्ति और आरके फैमिली ट्रस्ट को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद…
 07 August 2026
सैफ अली खान की छोटी और सोहा अली खान की बड़ी बहन सबा पटौदी के नाम से तो आप वाकिफ होंगे। शर्मिला टैगोर और मंसूर अली खान पटौदी की दूसरी…
 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
Advt.