राजकुमार राव की'स्त्री 2' ने 8वें संडे को 'बाहुबली 2' को चटाई धूल, दुनिया भर में लहराया है झंडा

Updated on 07-10-2024 12:34 PM
राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'स्त्री 2' को रिलीज हुए 53 दिन हो चुके हैं। फिल्म ने जहां सबका दिल जीता है तो यकीनन कमाई भी जबरदस्त रही है। इस फिल्म की रफ्तार बॉक्स ऑफिस पर इतनी तेज रही कि आज तक इसपर ब्रेक लगता नहीं दिख रहा है। फिल्म ने 53वें दिन बम्पर कमाई की है, ऐसी कमाई जो देश की नंबर 1 फिल्म 'बाहुबली 2' भी नहीं कमा पाई थी।

जी हां, करीब 50 करोड़ के बजट में बनी फिल्म अब अपने 8वें वीक में पहुंच चुकी है। यहां तक का सफर तय कर पाना ही अपने आपमें बड़ी बात है। 'स्त्री 2' ने वो जादू कर दिखाया है, जो शायद अब तक किसी फिल्म ने नहीं दिखाया।

'स्त्री 2' ने 594.49 करोड़ रुपये की कमाई की


Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, इस फिल्म ने 8वें वीक में रविवार को खूब तूफान मचाया है। इस फिल्म ने 53वें दिन करीब 1.14 करोड़ रुपये की कमाई की है। जबकि शनिवार को फिल्म 1 करोड़ तक नहीं पहुंच पाई थी। अब कुल मिलाकर देसी बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 594.49 करोड़ रुपये की कमाई कर डाली है।

'बाहुबली 2' को 8वें हफ्ते में 'स्त्री 2' ने चटाई धूल


8वें हफ्ते में जो कमाल 'स्त्री 2' ने दिखाया है वो 'बाहुबली 2' भी न दिखा पाई। अभी इस फिल्म के 8 वीक पूरे होने में अभी 4 दिन और बाकी हैं और इसने तीन दिनों में ही 'बाहुबली 2' के आठवें वीक के कलेक्शन को पार कर दिया है। 'स्त्री 2' ने 8वें वीक के पहले 3 दिनों में 2.54 करोड़ रुपये की कमाई की है, जबकि 'बाहुबली 2' ने 8वें वीक में कुल मिलाकर 2.50 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

फिल्म ने 843 करोड़ के करीब कमाई कर ली


वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने 843 करोड़ के करीब कमाई कर ली है। विदेशों में फिल्म ने 134 करोड़ का आकड़ा पार कर लिया है और 52वें दिन इसने ग्रॉस कलेक्शन 709 करोड़ के आसपास की कमाई कर ली है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
 05 August 2026
नितेश तिवारी की 4000 करोड़ी फिल्म 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही लगातार सुर्खियों में है। तब से इसी पर चर्चा हो रही है कि क्या राम…
 05 August 2026
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
Advt.