राजकुमार राव की 'श्रीकांत' ने रविवार को मारी तगड़ी उछाल, 'कर्तम भुगतम' की कमाई डबल
Updated on
20-05-2024 02:39 PM
राजकुमार राव स्टारर फिल्म 'श्रीकांत' ने दर्शकों का दिल जीता जरूर है, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसका असर बहुत खास नहीं दिख सका है। हालांकि, इस फिल्म की कमाई में अपने दूसरे रविवार को तगड़ी उछाल नजर आई है जो पहले वीकेंड की कमाई के बाद सबसे बड़ा आंकड़ा है। फिल्म 'श्रीकांत' एक ऐसे दृष्टिबाधित लड़के की कहानी है, जिसके रास्ते ये शारिरीक कमी कभी रोड़ा न बन सकी। एक नॉर्मल बच्चों से कई गुना तेज दिमाग वाला श्रीकांत भले देख पाने में सक्षम नहीं, लेकिन उसका दिमाग कम्प्यूटर से भी ज्यादा तेज है। ये कोई और नहीं बल्कि बिजनेसमैन श्रीकांत बोला की असली कहानी है, जिसने न केवल एजुकेशन सिस्टम को बदला बल्कि कइयों के लिए वो मिसाल बन गए। श्रीकांत बोला के किरदार में राजकुमार राव ने लोगों के दिलों को करीब से छुआ है। इसके अलावा नई फिल्म 'कर्तम भुगतम' की हालत पहले दिन से ही पतली है।
फिल्म में अलाया एफ, शरद केलकर के अलावा ज्योतिका भी हैं, जो उनकी टीचर की भूमिका में नजर आई हैं और राजकुमार यानी श्रीकांत उन्हें यशोदा मां कहकर बुलाते हैं। दूसरे रविवार को फिल्म की कमाई की बात करें तो इसने 10वें दिन जबरदस्त छलांग लगाई है। करीब 40-50 करोड़ के बजट में बनी फिल्म 'श्रीकांत' ने कुल मिलाकर अब कर 25 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। अपनी लागत वसूल पाने के लिए इस फिल्म को अभी और मेहनत करनी होगी।
'श्रीकांत' की कमाई में रविवार को जबरदस्त उछाल
sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, इस फिल्म ने 10वें दिन 3.75 करोड़ रुपये की कमाई की है, जो पहले सोमवार से लेकर दूसरे शनिवार तक की कमाई की तुलना में सबसे अधिक है। कुल मिलाकर इंडियन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने करीब 25.85 करोड़ रुपये की कमाई की है।
वर्ल्डवाइड 'श्रीकांत' ने किया 32 करोड़ पार
वहीं इस फिल्म के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो इसने 32 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म ने करीब 32.30 करोड़ रुपये की कमाई दुनिया भर में की है। वहीं विदेश में इस फिल्म को कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिल पाया है और इसने करीब 2.30 करोड़ का ही कलेक्शन इतने दिनों में किया है।
फ्लॉप साबित होती नजर आ रही 'कर्तम भुगतम'
इसके अलावा इस वीकेंड रिलीज हुई राइटर-डायरेक्टर सोहम पी शाह की नई फिल्म 'कर्तम भुगतम' ढोंगी-पाखंडी ज्योतिषियों के चंगुल से बचने और अंधविश्वास में न फंसने की कहानी है। 8 करोड़ के आसपास के बजट में बनी इस फिल्म में श्रेयस तलपड़े लीड रोल में नजर आए हैं, लेकिन फिल्म बुरी तरह से फ्लॉप साबित होती नजर आ रही है।
'कर्तम भुगतम' ने अब तक केवल 74 लाख रुपये कमाए
sacnilk की रिपोर्ट में दिए गए आंकड़ों के हिसाब से इस फिल्म ने जहां पहले दिन केवल 16 लाख का कलेक्शन किया था, वहीं तीसरे दिन इसने डबल कलेक्शन यानी 32 लाख रुपये की कमाई की है। कुल मिलाकर तीन दिन में फिल्म ने केवल 74 लाख रुपये का कलेक्शन किया है।
हॉलीवुड में कई ऐसे टॉप स्टार्स हैं जिन्होंने भले विदेशी फिल्मों में बड़ा नाम कमाया हो, लेकिन वे पले-बढ़े भारत में हैं। इनमें से कई स्टार्स के पूर्वजों का भारत…
रणबीर कपूर इन दिनों नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' की रिलीज की तैयारियों में व्यस्त हैं। हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि एक दौर ऐसा भी था,…
मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का आगाज कर दिया है। एक एपिसोड में कंटेस्टेंट के साथ मजेदार बातचीत में एक्टर ने अपने भोजपुरी सिनेमा में…
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की करीब 30,000 करोड़ रुपये ($3.5 से $4 बिलियन) की संपत्ति और आरके फैमिली ट्रस्ट को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद…
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्मों के लिए प्लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…