भाई करण देओल की शादी में पापा सनी देओल संग खूब नाचे राजवीर, मेहमानों ने बजाईं तालियां

Updated on 19-06-2023 09:06 PM
सनी देओल के बेटे करण देओल शादी के बाद नई जिंदगी की शुरुआत कर चुके हैं। बहू के रूप में दृशा आचार्य को घर लाने के बाद सनी की खुशी का भी ठिकाना नहीं है। एक्टर पिछले कई दिनों से बेटे की शादी की तैयारियों में जुटे थे। एक तरफ वह अपनी फिल्म 'गदर 2' में बिजी थे, तो दूसरी ओर लाडले पुत्तर करण का ब्याह भी था। और जब शादी का दिन 18 जून आया, तो हर सभी एक्साइटेड दिखे। मेहंदी और संगीत से लेकर शादी व रिसेप्शन तक की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। सनी देओल ने तो बेटे की शादी में डांस करने का एक भी मौका नहीं छोड़ा। वहीं दूसरे बेटे राजवीर देओल ने भी खूब डांस किया। इसका एक वीडियो सामने आया है।


Karan Deol के वेडिंग रिसेप्शन में सिंगर Sonu Nigam ने लाइव परफॉर्म किया। उन्होंने कई हिट गाने गाए। जब सिंगर ने Dharmendra का एक सुपरहिट गाना गाया, तो सनी देओल और बेटे राजवीर अपने कदम रोक नहीं पाए। उन्होंने स्टेज पर महफिल जमा दी। करण की शादी की खुशी पापा और बेटे के चेहरे पर साफ नजर आ रही थी।

Karan Deol Baraat: बेटे करण देओल की शादी में मम्मी पूजा ने लूटी महफिल, बहू की डांस करते हुए मंडप में एंट्री

शरमा गए राजवीर, सनी देओल ने लगाया गले

डांस करते वक्त सनी देओल, बेटे राजवीर से कुछ कह भी रहे थे, जिससे वह शरमा गए। और फिर एक्टर ने उन्हें गले लगा लिया। करण के वेडिंग रिसेप्शन में रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और कपिल शर्मा भी नजर आए। तीनों लोग रिसेप्शन में हुई लाइव परफॉर्मेंस को इंजॉय करते और तालियां बजाते दिखे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
 05 August 2026
नितेश तिवारी की 4000 करोड़ी फिल्म 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही लगातार सुर्खियों में है। तब से इसी पर चर्चा हो रही है कि क्या राम…
 05 August 2026
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
Advt.