सलमान खान के बचाव में उतरीं राखी सावंत, बिश्नोई गैंग से बोलीं- ले लो मेरी जान, अल्लाह हू अकबर

Updated on 24-04-2023 08:38 PM
जैसा कि आप जानते हैं कि सलमान खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से लगातार धमकियां मिल रही हैं। लेकिन राखी सावंत उनका बचाव कर रही हैं। हाल ही में उनको भी इसी ग्रुप के किसी कथित शख्स से उन्हें धमकीभरा ईमेल मिला था। जिसमें लिखा गया था कि उनकी एक्ट्रेस के साथ कोई लड़ाई नहीं है इसलिए वो सलमान खान के मैटर में इनवॉल्व ने हो वरना उनको बहुत प्रॉब्लम हो जाएगी। अब एक्ट्रेस ने अब खुले आम इस गैंग से कहा है कि वह उन्हें मार दें। लेकिन भाईजान को छोड़ दें।

एंटरटेनमेंट पोर्टल 'इंस्टैंट बॉलीवुड' की तरफ से राखी सावंत से सवाल किया गया कि सलमान खान के साथ-साथ अब उनको भी धमकी मिल रही है तो क्या उन्हें डर नहीं लगता है? इस पर राखी ने कहा- मैं आज ईद के दिन बोल रही हूं साफ-साफ। मेरे भाई को हाथ मत लगाना। भाई की बहन की जान से अगर आप लोगों का पेट भरता है, अगर आपको सुकून मिलता है तो बेशक सलमान खान की बहन हूं राखी सावंत। ले लो मेरी जान। दे दिया। और मेरा गुनाह तुम्हारे सिर पर भी नहीं होगा। जाओ.. अल्लाह-हू-अकबर।

राखी सावंत ने कहा वह शॉक्ड हैं

वहीं, राखी सावंत ने मीडिया से बात करते हुए कहा था, 'ये मामला बहुत गम्भीर है। ये सब देखकर मैं बहुत ज्यादा शॉक्ड हूं। मैं हमेशा सलमान भाई के बारे में बात करती हूं और मैं यही दुआ करती हूं कि उनके साथ कुछ न हो। जो भी सिद्धूमूसेवाला के साथ हुआ वैसा सलमान भाई के सात नहीं होना चाहिए। इसलिए बिश्नोई ग्रुप से मेरी विनती है कि मैं आपकी बहन की तरह हूं। आप प्लीज गुस्सा मत होइए और हमें अपने गुस्से और हत्या से बचाइए।'

राखी सावंत को लगता है डर

इसके अलावा जब पपाराजी ने राखी सावंत से पूछा कि क्या उन्होंने धमकी भरे ईमेल पर सलमान खान से बात की थी तो इस पर राखी ने कहा- सलमान भाई से मेरी बातचीत सीक्रेट है। प्लीज समझिए। मैं बिल्कुल भी सुरक्षित महसूस नहीं करती हूं और कई चीजों के बारे में बंद कमरों में ही बात हो तो ज्यादा अच्छा है। मैं सलमान भाई और उनकी फैमिली के साथ एक स्ट्रॉन्ग बॉन्ड शेयर करती हूं तो प्लीज मुझे इन सब चीजों से बाहर रखें।' राखी का कहना है कि वो इन सबके बारे में बात करने में भी डरती हैं। वह हेलमेट पहनकर अपने चेहरे को इसीलिए बचा रही हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
 05 August 2026
नितेश तिवारी की 4000 करोड़ी फिल्म 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही लगातार सुर्खियों में है। तब से इसी पर चर्चा हो रही है कि क्या राम…
 05 August 2026
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
Advt.