राखी सावंत के गर्भाशय में 10 cm का ट्यूमर, शनिवार को सर्जरी, बोलीं- मैं वापस लौटूंगी, नाचूंगी और मनोरंजन करूंगी

Updated on 17-05-2024 02:54 PM
राखी सावंत बीते दो दिनों से अस्‍पताल में हैं। उन्‍हें सीने में तेज दर्द की श‍िकायत के बाद मंगलवार शाम को भर्ती किया गया है। अपनी बेबाक बयानी और अतरंगी ड्रामा के लिए मशहूर राखी के फैंस को एक्‍ट्रेस की अचानक तबीयत बिगड़ने से गहरा झटका लगा है। बुधवार शाम को राखी के पूर्व पति रितेश कुमार ने बताया था कि एक्‍ट्रेस की हालत गंभीर है और उनकी एंजियोग्राफी हो रही है। उन्‍होंने यह भी कहा था कि राखी के गर्भाशय में ट्यूमर है। अब खुद राखी ने अपनी तबीयत का हाल बताया है। राखी ने कहा कि उनका यह ट्यूमर 10 सेमी का है और डॉक्‍टर्स अब सर्जरी कर इसे बाहर निकालने वाले हैं।

राखी की ओर से जारी बयान में कहा गया है, 'मैं जल्‍द ठीक हो जाऊंगी। मेरी तबीयत ठीक नहीं है। डॉक्‍टर्स को मेरे गर्भाशय में 10 सेमी का ट्यूमर मिला है, जिसकी सर्जरी शनिवार को होगी। मैं अभी ज्‍यादा बात नहीं कर पा रही हूं। लेकिन रितेश आपको मेरे स्‍वास्‍थ्‍य की जानकारी देते रहेंगे। जब मेरी सर्जरी हो जाएगी तो मैं आपको वह ट्यूमर भी दिखाऊंगी। अभी मेरी ब्‍लड प्रेशर और बाकी चीजों को भी कंट्रोल में लाना है। मैं एक्‍टर हूं, डॉक्‍टर नहीं, इसलिए मुझे इन सब के बारे में ज्‍यादा जानकारी नहीं है।'

'मुझ पर मां का आशीर्वाद, छोटा सा ट्यूमर है निकल जाएगा...'

राखी ने अपने बयान में आगे कहा, 'यहां के डॉक्‍टर्स बेस्‍ट हैं और वह अपना काम बखूबी कर रहे हैं। मैंने जिंदगी में कभी हार नहीं मानी है। बचपन से ही कई बाधाओं को पार किया है, कई लड़ाइयां लड़ी हैं। मुझे पता है कि मुझे कुछ नहीं होगा, मुझ पर मेरी मां का आशीर्वाद है। वह मेरे साथ हैं। मैं एक फाइटर हूं और मैं वापस लौटूंगी। छोटा सा ट्यूमर ही तो है, निकल जाएगा...

तबीयत का हाल बताते हुए रो पड़ीं राखी सावंत

बताते हैं कि राखी यह सब कहते हुए भावुक हो गईं और रोने लगीं। वह बोलीं, 'मैं वापस आऊंगी, नाचूंगी और गाऊंगी। मैं लोगों का मनोरंजन करूंगी। मुझे जरा भी पता नहीं था कि मेरे अंदर एक ट्यूमर है। मैं तो टॉवल पहनकर डांस कर रही थी। जब मैं घर लौटी तो बेहोश हो गई। रितेश ने मुझे अस्‍पताल पहुंचाया। जब सारे रिपोर्ट आए तो पता चला कि ट्यूमर है।'

रितेश ने कहा था- ट्यूमर में कैंसर होने का है डर

इससे पहले रितेश ने बुधवार को मीडिया से बात करते हुए बताया था कि राखी को सीने में तेज दर्द की श‍िकायत थी। वह अपना हाथ भी उठा नहीं पा रही थीं। उन्‍हें तत्‍काल अस्‍तपाल पहुंचाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। डॉक्‍टर को राखी के गर्भाशय में ट्यूमर मिला है। आशंका है कि उसमें कैंसर हो सकता है, लिहाजा उसकी जांच की जा रही है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
हॉलीवुड में कई ऐसे टॉप स्टार्स हैं जिन्होंने भले विदेशी फिल्मों में बड़ा नाम कमाया हो, लेकिन वे पले-बढ़े भारत में हैं। इनमें से कई स्टार्स के पूर्वजों का भारत…
 07 August 2026
रणबीर कपूर इन दिनों नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' की रिलीज की तैयारियों में व्यस्त हैं। हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि एक दौर ऐसा भी था,…
 07 August 2026
मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का आगाज कर दिया है। एक एपिसोड में कंटेस्टेंट के साथ मजेदार बातचीत में एक्टर ने अपने भोजपुरी सिनेमा में…
 07 August 2026
समय रैना ने कई बार अपने परिवार द्वारा झेले गए कश्मीर में झेले गए पलायन और क्रूरता के दर्द को बयां किया है। अब एक बार फिर इसी की चर्चा…
 07 August 2026
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की करीब 30,000 करोड़ रुपये ($3.5 से $4 बिलियन) की संपत्ति और आरके फैमिली ट्रस्ट को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद…
 07 August 2026
सैफ अली खान की छोटी और सोहा अली खान की बड़ी बहन सबा पटौदी के नाम से तो आप वाकिफ होंगे। शर्मिला टैगोर और मंसूर अली खान पटौदी की दूसरी…
 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
Advt.