मौत से कुछ समय पहले दर्द से कराह रही थीं राखी सावंत की मां, वीडियो देख कचोट जाएगा मन

Updated on 29-01-2023 07:21 PM

अपने नटखट अंदाज से लोगों को एंटरटेन करने वाली राखी सावंत आज दुख की चादर में लिपटी हुई हैं। उन्होंने अपनी मां जया को हमेशा-हमेशा के लिए खो दिया है। मल्टी ऑर्गन फेलियर होने की वजह से जया भेड़ा ने जूहू के अस्पताल में आखिरी सांस ली और सबको छोड़कर अलग दुनिया में चली गईं। उनके जाने से एक्ट्रेस का रो-रोकर बुरा हाल है। पहले अस्पताल से वीडियो सामने आया था और अब मां के जाने के बाद राखी ने उनका आखिरी वीडियो शेयर किया है, जिसे देखने के बाद पत्थर भी मोम बन जाएगा।

 
राखी सांवत (Rakhi Sawant Mother Death) अपनी मां से बहुत प्यार करती थीं। वह अक्सर उनका जिक्र करती थीं। बिग बॉस के घर में भी वह जितनी बार आई हैं, उन्होंने मां को याद किया है। उनसे जुड़े किस्से कंटेस्टेंट्स को सुनाए हैं। जब मराठी बिग बॉस से बाहर आईं। तब उन्हें मां के ब्रेन ट्यूमर होने की बात मालूम हुई। उसके बारे में वीडियो बनाकर बताया भी था। अब उनके जाने के बाद एक और वीडियो शेयर किया है। जिसमें वह जमीन पर बैठे रो रही हैं और उनकी मां अस्पताल के बेड पर लेटी तड़प रही हैं।

मां का आखिरी वीडियो शेयर कर राखी रोईं

राखी सावंत ने वीडियो शेयर कर लिखा- आज मेरी मां का हाथ सर से उठ गया और मेरे पास खोने के लिए कुछ नहीं बचा। आई लव यू मां। आपके बिना कुछ नहीं रहा। अब कौन मेरी पुकार सुनेगा और कौन मुझे गले लगाएगा मां। अब मैं क्या करूं। कहां जाऊं... आई मिस यू आई। वहीं, वीडियो में जया बेड पर लेटी हैं और सांस लेने में दिक्कत का सामना कर रही हैं। वहीं, पास में जमीन पर बैठी राखी रोए जा रही हैं और भगवान से उनको अपने पास बुलाने के लिए कह रही हैं। क्योंकि वह उन्हें इस दर्द में देख नहीं पा रही हैं।

राखी की मां के निधन पर जैकी श्रॉफ का रिएक्शन

राखी सावंत की मां के निधन पर बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के सितारों में भी शोक की लहर है। एक्टर जैकी श्रॉफ ने कमेंट किया और कहा कि वह मां के जाने का दर्द समझ सकते हैं क्योंकि वह भी अपनी मां, पिता और भाई को खो चुके हैं। इसके अलावा रिद्दिमा पंडित, रश्मि देसाई, पवित्रा पुनिया, निशा रावल, राहुल वैद्य, अली गोनी, मान्या दत्ता समेत अनेय ने भी दुख जताया है और मां की आत्मा की शांति की दुआ की है।
 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
 05 August 2026
नितेश तिवारी की 4000 करोड़ी फिल्म 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही लगातार सुर्खियों में है। तब से इसी पर चर्चा हो रही है कि क्या राम…
 05 August 2026
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
Advt.