रक्षाबंधन का ट्रेलर रिलीज, बहनों के लिए भाई अक्षय कुमार का प्यार और त्याग देख भावुक हुए फैंस

Updated on 22-06-2022 11:13 PM

बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार की इस समय कई फिल्में एक साथ रिलीज होने के लिए तैयार हैं। इनमें सबमें से एक खास फिल्म है रक्षाबंधन, जो इस साल 11 अगस्त को रक्षाबंधन के त्यौहार पर रिलीज होने जा रही है। इसी कड़ी में फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया है, जिसकी काफी तारीफ हो रही है। ट्रेलर देखकर अंदाजा हो रहा है कि फिल्म काफी शानदार होने वाली है। फिल्म रक्षाबंधन भाई और बहनों के पवित्र रिश्ते पर आधारित है।

ट्रेलर देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म में फैमिली, प्यार, रोमांस और कॉमेडी का भरपूर तड़का लगाया गया है। ट्रेलर में अक्षय कुमार के साथ उनकी 4 बहनें नजर आ रहीं हैं और फिल्म की पूरी कहानी उनके इर्द गिर्द ही घूमती है। अक्षय कुमार उनकी शादी को लेकर परेशान हैं और काफी मुसीबतों का सामना करते हैं। बहनों के प्यार और उनकी शादी की चिंता में वह अपने प्यार को भी कुर्बान करने को तैयार हैं।

भाई-बहन के रिश्ते पर आधारित फिल्म रक्षाबंधन में अक्षय और भूमि के अलावा सहजमीन कौर, दीपिका खन्ना, सादिया खातीब और स्मृति श्रीकांत भी अहम भूमिका में होगी। ये चारों फिल्म में अक्षय की बहन के किरदार में नजर आयेंगी। फिल्म 'रक्षाबंधन' को अक्षय कुमार की बहन अलका हीरानंदानी फिल्ममेकर आनंद एल रॉय संग मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं। लेखक हिमांशु शर्मा और निर्देशक आनंद एल रॉय हैं। यह फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
 05 August 2026
नितेश तिवारी की 4000 करोड़ी फिल्म 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही लगातार सुर्खियों में है। तब से इसी पर चर्चा हो रही है कि क्या राम…
 05 August 2026
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
Advt.