शादी के बंधन में बंधेंगे रकुल और जैकी भगनानी 22 फरवरी को गोवा में लेंगे सात फेरे

Updated on 01-01-2024 02:51 PM

बाॅलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह और प्रोड्यूसर जैकी भगनानी शादी के बंधन में बधने वाले हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों इसी साल 22 फरवरी को गोवा में शादी करेंगे। इस शादी में सिर्फ फैमिली मेंबर्स और क्लोज फ्रेंड्स शामिल होंगे।

हालांकि, रकुल या उनके परिवार की तरफ से कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है। शादी के फंक्शन से जुड़ी दूसरी जानकारियां भी अभी सामने नहीं आई हैं।

बैंकॉक में जैकी बैचलर पार्टी मना रहे हैं

करीबी सूत्र का कहना है - वो दोनों पर्सनल लाइफ से जुड़ी हर चीज प्राइवेट रखना चाहते हैं, इसलिए उन्होंने शादी सेरेमनी भी प्राइवेट रखी है। फिलहाल, वो लोग शादी की तैयारियों में बिजी होने से पहले छुट्टियां एन्जॉय कर रहे हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, जैकी अभी बैंकाॅक में हैं और अपनी बैचलर पार्टी एंजॉय कर रहे हैं। वहीं, रकुल थाईलैंड में छुट्टियां मना रही हैं।

2022 में रकुल ने रिश्ते पर लगाई थी मुहर

रकुल और जैकी करीब 2 साल से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों अक्सर एक दूसरे के साथ वेकेशन पर जाते रहते हैं। रकुल ने 2022 में अपने बर्थडे पर जैकी के साथ एक रोमांटिक फोटो पोस्ट कर अपने रिलेशनशिप को कंफर्म किया था। उन्होंने जैकी को उस साल का 'सबसे बड़ा गिफ्ट' बताया था।

अपनी लव स्टोरी के बारे में रकुल ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वो दोनों पड़ोसी थे, लेकिन कभी उनकी बातचीत नहीं हुई थी। फिर एक कॉमन फ्रेंड के जरिए दोनों मिले। इस मुलाकात के बाद दोनों में बातचीत शुरू हुई। कुछ समय की दोस्ती के बाद दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे।

लगभग 41 फिल्मों में नजर आ चुकी हैं रकुल

रकुल का जन्म 10 अक्टूबर 1990 को नई दिल्ली में रहने वाले पंजाबी सिख परिवार में हुआ था। रकुल बचपन से ही एक्ट्रेस बनना चाहती थीं। इसी कारण उन्होंने 18 साल की उम्र में मॉडलिंग करना शुरू किया था। फिर उन्होंने 2009 में कन्नड़ फिल्म गिली से एक्टिंग डेब्यू किया।

2014 की फिल्म यारियां से उन्होंने बाॅलीवुड डेब्यू किया था। कन्नड़, हिंदी फिल्मों के अलावा उन्होंने तमिल और तेलुगु फिल्मों में भी काम किया है। वो अब तक 41 फिल्मों में काम कर चुकी हैं।

वहीं, वो आने वाले दिनों में कमल हसन के साथ इंडियन 2 में दिखाई देंगी। ये 1996 की फिल्म इंडियन का सीक्वल है।

अपकमिंग फिल्म बड़े मियां छोटे मियां के प्रोड्यूसर हैं जैकी

जैकी भगनानी ने फिल्म कठपुतली, गणपत, मिशन रानीगंज जैसी फिल्मों में बतौर प्रोड्यूसर काम किया है। उन्होंने रहना है तेरे दिल में, कल किसने देखा जैसी फिल्मों में बतौर एक्टर भी काम किया है।

आने वाले दिनों में रिलीज होने वाली फिल्म बड़े मियां छोटे मियां उन्हीं के प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बन रही है। फिल्म में अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ लीड रोल में रहेंगे। फिल्म को इसी साल ईद के मौके पर रिलीज किया जाएगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
हॉलीवुड में कई ऐसे टॉप स्टार्स हैं जिन्होंने भले विदेशी फिल्मों में बड़ा नाम कमाया हो, लेकिन वे पले-बढ़े भारत में हैं। इनमें से कई स्टार्स के पूर्वजों का भारत…
 07 August 2026
रणबीर कपूर इन दिनों नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' की रिलीज की तैयारियों में व्यस्त हैं। हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि एक दौर ऐसा भी था,…
 07 August 2026
मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का आगाज कर दिया है। एक एपिसोड में कंटेस्टेंट के साथ मजेदार बातचीत में एक्टर ने अपने भोजपुरी सिनेमा में…
 07 August 2026
समय रैना ने कई बार अपने परिवार द्वारा झेले गए कश्मीर में झेले गए पलायन और क्रूरता के दर्द को बयां किया है। अब एक बार फिर इसी की चर्चा…
 07 August 2026
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की करीब 30,000 करोड़ रुपये ($3.5 से $4 बिलियन) की संपत्ति और आरके फैमिली ट्रस्ट को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद…
 07 August 2026
सैफ अली खान की छोटी और सोहा अली खान की बड़ी बहन सबा पटौदी के नाम से तो आप वाकिफ होंगे। शर्मिला टैगोर और मंसूर अली खान पटौदी की दूसरी…
 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
Advt.