रकुल प्रीत सिंह ने प्रपोज करने के लिए जैकी भगनानी पर बनाया था दबाव और रखी शर्त, शादी के ढाई महीने बाद खुलासा
Updated on
16-05-2024 01:12 PM
रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी इस वक्त अपनी हैप्पी मैरिड लाइफ इंजॉय कर रहे हैं। दोनों ने 21 फरवरी 2024 को सात फेरे लिए थे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि रकुल प्रीत और जैकी में से किसने किसको पहले प्रपोज किया था? यह अब एक्ट्रेस ने बताया है। रकुल प्रीत ने यह भी बताया कि उन्होंने जैकी पर उन्हें प्रपोज करने के लिए दबाव बनाया था और शर्त रख दी थी। रकुल प्रीत और जैकी भगनानी ने कुछ साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद शादी की।
Rakul Preet Singh ने 'जूम' को दिए इंटरव्यू में बताया कि शादी को सिर्फ कुछ ही महीने रह गए थे, पर Jackky Bhagnani ने उन्हें शादी के लिए प्रपोज नहीं किया था। इसलिए सात फेरे लेने से पहले उन्होंने जैकी को प्रपोज करने के लिए फोर्स किया।
रकुल प्रीत सिंह की प्रपोजल स्टोरी और शादी के लिए शर्त
रकुल प्रीत ने कहा, 'कोई हमारे प्रपोजल की कहानी कोई नहीं जानता। मैंने उन पर दबाव डाला कि वह मुझे ढंग से प्रपोज करें। मैंने कहा कि तुम जब तक प्रपोज नहीं करते, मैं शादी नहीं करूंगी। क्योंकि शादी की तारीख तय हो गई थी, मम्मी-पापा मिल चुके हैं और शादी की तैयारी चल रही है। लेकिन लड़के ने प्रपोज नहीं किया है। मुझे ऐसा लग रहा था जैसे मुझे एक कहानी की जरूरत है। मुझे पता है कि हम शादी कर रहे थे, लेकिन मुझे लाइफ के लिए एक कहानी चाहिए।'
भूमि पेडनेकर ने किया सबकुछ अरेंज
रकुल प्रीत सिंह ने आगे बताया, 'लेकिन ईमानदारी से कहूं तो मैं पूरी तरह से इस बारे में भूल गई थी और उन्होंने मुझे अपने प्रपोजल से हैरान कर दिया। मुझे कोई आइडिया नहीं था। भूमि पेडनेकर ने इसमें बहुत अहम रोल प्ले किया था क्योंकि भूमि ने एक तरह से इसे प्लान किया था। इसलिए मैं अंदाजा नहीं लगा सकी। भूमि उनकी सबसे अच्छी दोस्त हैं और निश्चित रूप से अब मेरी भी बहुत अच्छी दोस्त हैं, इसलिए उन्होंने ही यह सब कुछ रचा और मैं बता नहीं सकी।'
कमल हासन संग 'इंडियन 2' में नजर आएंगी रकुल प्रीत
प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें, तो रकुल प्रीत सिंह अब कमल हासन के साथ फिल्म 'इंडियन 2' में नजर आएंगी। इसमें बॉबी सिम्हा और प्रिया भवानी शंकर भी हैं।
हॉलीवुड में कई ऐसे टॉप स्टार्स हैं जिन्होंने भले विदेशी फिल्मों में बड़ा नाम कमाया हो, लेकिन वे पले-बढ़े भारत में हैं। इनमें से कई स्टार्स के पूर्वजों का भारत…
रणबीर कपूर इन दिनों नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' की रिलीज की तैयारियों में व्यस्त हैं। हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि एक दौर ऐसा भी था,…
मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का आगाज कर दिया है। एक एपिसोड में कंटेस्टेंट के साथ मजेदार बातचीत में एक्टर ने अपने भोजपुरी सिनेमा में…
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की करीब 30,000 करोड़ रुपये ($3.5 से $4 बिलियन) की संपत्ति और आरके फैमिली ट्रस्ट को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद…
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्मों के लिए प्लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…