शादी के बाद पहली बार पब्लिक इवेंट में पिंक चूड़ा में दिखीं रकुल प्रीत, पपाराजी ने भाभी जी कहकर किया स्वागत
Updated on
29-02-2024 01:19 PM
हाल ही में गोवा में धूमधाम से शादी रचा चुके रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी पहली बार अपनी शादी के बाद किसी इवेंट में शामिल हुए। दोनों 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया'की सक्सेस पार्टी में साथ नजर आए और सारी लाइमलाइट इस कपल ने ही लूट ली। दोनों ब्लैक आउटफिट में एक-दूसरे को कॉम्प्लिमेंट करते नजर आ रहे थे। जैसे ही दोनों कार से उतरे वहां मौजूद पपाराजी ने उनका धमाकेदार स्वागत किया।
रकुल और जैकी की कुछ झलकियां सामने आई हैं जिनमें दोनों कैमरे के सामने पोज देते हुए दिख रहे हैं और पपाराजी एक्ट्रेस को भाभी कहकर आवाज लगा रहे हैं।
रकुल का वेस्टर्न लुक और हाथों में पिंक चूड़ा
वैसे तो इस मौके पर रकुल ने ब्लैक आउटफिट कैरी किया था, लेकिन लोगों का ध्यान उनके हाथों में मौजूद पिंक चूड़ा ने अपनी तरफ खींच लिया। न्यूली ब्राइड के हाथों की मेहंदी भी साफ नजर आ रही थी। कुल मिलाकर इस वेस्टर्न लुक में रकुल का ये देसी अंदाज हर किसी को पसंद आ रहा।
रकुल ने फैन्स के साथ शेयर किया है ऐल्बम
बता दें कि रकुल प्रीत और जैकी ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी की कई झलकियां शेयर की हैं। इन तस्वीरों और वीडियो में डी डे से लेकर हल्दी, मेहंदी और संगीत की भी ढेर सारी झलकियां हैं। रकुल ने अपना पूरा वेडिंग एल्बम दिल खोलकर फैन्स के साथ शेयर किया है।
21 फरवरी को धूमधाम से हुई गोवा में शादी
दोनों ने 21 फरवरी को धूमधाम से गोवा में शादी रचाई थी, जिसमें फिल्म इंडस्ट्री से उनके बहुत सारे फ्रेंड्स भी वहां पहुंचे थे। दोनों की शादी सिख और सिंधी दोनों रीति रिवाज से आयोजित हुई। शादी के बाद कपल को पीएम मोदी की तरफ से बधाई संदेश के साथ-साथ अयोध्या से उनकी शादी के बाद खास त्योहार भी मिला।
हॉलीवुड में कई ऐसे टॉप स्टार्स हैं जिन्होंने भले विदेशी फिल्मों में बड़ा नाम कमाया हो, लेकिन वे पले-बढ़े भारत में हैं। इनमें से कई स्टार्स के पूर्वजों का भारत…
रणबीर कपूर इन दिनों नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' की रिलीज की तैयारियों में व्यस्त हैं। हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि एक दौर ऐसा भी था,…
मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का आगाज कर दिया है। एक एपिसोड में कंटेस्टेंट के साथ मजेदार बातचीत में एक्टर ने अपने भोजपुरी सिनेमा में…
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की करीब 30,000 करोड़ रुपये ($3.5 से $4 बिलियन) की संपत्ति और आरके फैमिली ट्रस्ट को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद…
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्मों के लिए प्लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…