रकुल ने दिखाया शादी का पूरा वीडियो, प्री वेडिंग से लेकर समंदर में मस्ती के भी नजारे
Updated on
23-02-2024 02:52 PM
बॉलीवुड के खूबसूरत कपल में से एक रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी ने 21 फरवरी को गोवा में धूमधाम से शादी रचाई। आज शुक्रवार को दोनों ने अपने सोशल मीडिया पर अपनी शादी का पूरा वीडियो शेयर किया है। गोवा में ही दोनों के प्री-वेडिंग फंकशन और फिर शादी भी हुई। दोनों ने पहले सिख रिवाज से और फिर सिंधी रस्मों से शादी की। सोशल मीडिया पर अब उन्होंने अपनी शादी का खूबसूरत वीडियो शेयर किया है।
इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा गया है- ये मैं या तुम नहीं बल्कि हम हैं। इस वीडियो की शुरुआत में दुल्हन बनीं रकुल प्रीत अपने दूल्हे की तरफ डांस करती हुई दिख रही हैं और जैकी भी अपनी दुल्हन को देखकर डांस करने लगते हैं। दोनों एक-दूसरे को बांहों में भर लेते हैं और फिर उनके जयमाल की झलकियां हैं। जयमाल के दौरान रकुल के नखरे की भी कुछ झलकियां दिख रही हैं।
प्री वेडिंग फंक्शंस हल्दी और संगीत सेरिमनी की झलकियां
इस वेडिंग वीडियो में शादी की झलकियों के साथ-साथ प्री वेडिंग फंक्शंस हल्दी और संगीत सेरिमनी की भी बेहद शानदार झलकियां नजर आ रही हैं। इसके अलावा वीडियो में दोनों समंदर में मस्ती करते भी नजर आ रहे हैं।
शादी में शामिल हुए थे इंडस्ट्री से कई मेहमान
वैसे तो इस शादी के कई वीडियो पहले भी सामने आ चुके हैं और दोनों ने अपनी वेडिंग फोटोज भी शेयर किए हैं। बता दें कि इस वेडिंग में फिल्म इंडस्ट्री से भी तमाम सितारे शामिल हुए जो आमतया ऐसा दिखता नहीं है। इस शादी में शाहिद कपूर मीरा राजपूत से लेकर शिल्पा शेट्टी राज कुंद्रा, अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर, रितेश देशमुख जेनेलिया डिसूजा, आयुष्मान खुराना ताहिरा कश्यप, भूमि और समीक्षा पेडनेकर , ईशा देओल, वरुण धवन नताशा दलाल आदि शामिल हुए थे।
हॉलीवुड में कई ऐसे टॉप स्टार्स हैं जिन्होंने भले विदेशी फिल्मों में बड़ा नाम कमाया हो, लेकिन वे पले-बढ़े भारत में हैं। इनमें से कई स्टार्स के पूर्वजों का भारत…
रणबीर कपूर इन दिनों नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' की रिलीज की तैयारियों में व्यस्त हैं। हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि एक दौर ऐसा भी था,…
मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का आगाज कर दिया है। एक एपिसोड में कंटेस्टेंट के साथ मजेदार बातचीत में एक्टर ने अपने भोजपुरी सिनेमा में…
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की करीब 30,000 करोड़ रुपये ($3.5 से $4 बिलियन) की संपत्ति और आरके फैमिली ट्रस्ट को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद…
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्मों के लिए प्लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…