'राम सेतु' से भी गई गुजरी निकली 'बड़े मियां छोटे मियां', नौ दिनों में 'मैदान' चारों-खाने चित

Updated on 20-04-2024 05:18 PM
अक्षय कुमार-टाइगर श्रॉफ की 'बड़े मियां छोटे मियां' और अजय देवगन की 'मैदान' बॉक्‍स ऑफिस पर डिजास्‍टर बन चुकी है। दोनों ही फिल्‍मों का हाल इतना बुरा है कि सिनेमाघरों में दर्शकों की कमी के कारण शोज कैंसिल करने पड़ रहे हैं। 8 दिनों के पहले हफ्ते, ईद और रामनवमी की छुट्टी के बावजूद ये दोनों फिल्‍में पिट गई हैं। इतना ही नहीं, 'बड़े मियां छोटे मियां' की हालत तो अक्षय कुमार की सुपर फ्लॉप 'राम सेतु' से भी बुरी है।

अली अब्‍बास जफर के डायरेक्‍शन में बनी 'बड़े मियां छोटे मियां' अपने पहले हफ्ते में सिनेमाघरों में 50 करोड़ रुपये भी नहीं कमा पाई। हालांकि, sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, इस फिल्‍म ने 9वें दिन यह आंकड़ा पार कर लिया है। लेकिन इससे कोई बहुत फायदा नहीं होने वाला है। अपने दूसरे शुक्रवार को फिल्‍म ने 1.50 करोड़ रुपये का बिजनस किया है। देश में इसका टोटल कलेक्‍शन अब 51.40 करोड़ रुपये है। जबकि इसमें करीब 1 करोड़ रुपये तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्‍नड़ वर्जन से है।

'राम सेतु' से भी पिछड़ गई 'बड़े मियां छोटे मियां'

अक्षय कुमार की यह लगातार 8वीं फिल्‍म है, जिसने फ्लॉप का स्‍वाद चखा है। उनकी 2022 में रिलीज 'राम सेतु' ने भी 9 दिनों में 64.20 करोड़ रुपये कमाए थे। जबकि 'बड़े मियां छोटे मियां' इससे भी 13 करोड़ पीछे है। जबकि इस एक्‍शन फिल्‍म का बजट 350 करोड़ रुपये है। लागत और कमाई का अंतर यही बताता है कि यह 2024 की सबसे बड़ी डिजास्‍टर साबित हो चुकी है। इस फिल्‍म ने वर्ल्‍डवाइड कलेक्‍शन में भी बहुत निराश किया है। 9 दिनों में अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की इस फिल्‍म ने ग्‍लोबल मार्केट में महज 88 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्‍शन किया है।

'मैदान' ने 9वें दिन कमाए सिर्फ 1.40 करोड़ रुपये

दूसरी ओर, अजय देवगन की स्‍पोर्ट्स ड्रामा फिल्‍म 'मैदान' का हाल इससे भी बुरा है। तापसी पन्‍नू से लेकर तमाम लोग जहां फिल्‍म की तारीफ कर रहे हैं, वहीं इस फिल्‍म ने 9 दिनों में सिर्फ 29.75 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन किया है। अपने दूसरे शुक्रवार को फिल्‍म ने 1.40 करोड़ रुपये की कमाई की है। हालांकि, 'बड़े मियां छोटे मियां' की तुलना में 'मैदान' कम कमाई में भी अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखने में ज्‍यादा बेहतर साबित हो रही है। लेकिन 100 करोड़ के बजट के कारण यह भी डिजास्‍टर साबित हो चुकी है।

'मैदान' का वर्ल्‍डवाइड कलेक्‍शन

'मैदान' का वर्ल्‍डवाइड कलेक्‍शन नौ दिनों में करीब 42 करोड़ रुपये है। जैसे हालात हैं, अमित शर्मा के डायरेक्‍शन में बनी यह फिल्‍म देश में 50 करोड़ रुपये से अध‍िक का लाइफटाइम कलेक्‍शन करती हुई दिख रही है, जबकि 'बड़े मियां छोटे मियां' 75 करोड़ के आसपास कमाई कर पाएगी। दोनों ही फिल्‍मों को अब घाटे से उबरने के लिए OTT रिलीज और सैटेलाइट राइट्स के भरोसे रहना होगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
हॉलीवुड में कई ऐसे टॉप स्टार्स हैं जिन्होंने भले विदेशी फिल्मों में बड़ा नाम कमाया हो, लेकिन वे पले-बढ़े भारत में हैं। इनमें से कई स्टार्स के पूर्वजों का भारत…
 07 August 2026
रणबीर कपूर इन दिनों नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' की रिलीज की तैयारियों में व्यस्त हैं। हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि एक दौर ऐसा भी था,…
 07 August 2026
मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का आगाज कर दिया है। एक एपिसोड में कंटेस्टेंट के साथ मजेदार बातचीत में एक्टर ने अपने भोजपुरी सिनेमा में…
 07 August 2026
समय रैना ने कई बार अपने परिवार द्वारा झेले गए कश्मीर में झेले गए पलायन और क्रूरता के दर्द को बयां किया है। अब एक बार फिर इसी की चर्चा…
 07 August 2026
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की करीब 30,000 करोड़ रुपये ($3.5 से $4 बिलियन) की संपत्ति और आरके फैमिली ट्रस्ट को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद…
 07 August 2026
सैफ अली खान की छोटी और सोहा अली खान की बड़ी बहन सबा पटौदी के नाम से तो आप वाकिफ होंगे। शर्मिला टैगोर और मंसूर अली खान पटौदी की दूसरी…
 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
Advt.