पिता की मौत के बाद सुसाइड करना चाहती थीं राम्या, मुश्किल वक्त में सहारा बने थे राहुल गांधी

Updated on 30-03-2023 08:00 PM
कन्नड़ फिल्मों की एक्ट्रेस राम्या उर्फ दिव्या स्पंदन ने हाल ही अपनी निजी जिंदगी को लेकर एक खुलासा किया है, जिसका कनेक्शन राहुल गांधी से है। राम्या ने बताया है कि किस तरह वह पिता की मौत के बाद सुसाइड करने के बारे में सोच रही थीं। लेकिन राहुल गांधी ने उस मुश्किल वक्त में उनकी मदद की। राम्या एक्ट्रेस ही नहीं बल्कि नेता भी रही हैं। राम्या ने यह खुलासा पॉपुलर टॉक शो 'वीकेंड विद रमेश सीजन 5' में किया। इस शो पर बातचीत में राम्या ने अपनी जिंदगी के मुश्किल दौर के बारे में खुलकर बात की।

Ramya ने बताया कि पिता आरटी नारायण के निधन के बाद वह बहुत ही बुरे वक्त से गुजर रही थीं। वह बुरी तरह टूट चुकी थीं और कुछ समझ नहीं पा रही थीं कि क्या करें। तब वह सुसाइड करने के बारे में भी सोचने लगी थीं। लेकिन तब Rahul Gandhi ने उन्हें इमोशनली सपोर्ट किया और हौसला बढ़ाया।


'राहुल गांधी ने इमोशनली सपोर्ट किया'

राम्या (Divya Spandana) ने कहा, 'मेरी मां का मेरी जिंदगी में बड़ा प्रभाव रहा है। इसके बाद पिता का और फिर तीसरे नंबर पर राहुल गांधी का। जब मेरे पिता का निधन हुआ तो मैं बुरी तरह टूट गई थी। मैं सुसाइड करने के बारे में सोचने लगी थी। मैं एकदम खो गई थी। मैं चुनाव भी हार गई। मैं तब बहुत ही दुख से गुजर रही थी। उस मुश्किल वक्त में राहुल गांधी ने मेरी मदद की और इमोशनली सपोर्ट किया।'

हौसले से डटी रहीं राम्या

राम्या ने आगे बताया, 'मेरे पिता की मौत के दो हफ्ते बाद मैं संसद में थी। न तो मैं किसी को जानती थी और न ही कुछ समझ आ रहा था। संसद की कार्यवाही के दौरान भी मैं मौजूद रही। लेकिन मैं सबकुछ सीखा। मेरे अंदर जो दुख था, उसपर पार पाकर मैंने काम में मन लगाया। मांड्या के लोगों ने मुझे बहुत हौसला दिया।'

2012 में राजनीति में एंट्री, छोड़ दी थीं फिल्में

मालूम हो कि राम्या यानी दिव्या स्पंदन जब अपने करियर के पीक पर थीं, तभी उन्होंने राजनीति में एंट्री की थी। साल 2012 में राम्या भारतीय युवा कांग्रेस से जुड़ीं और 2019 के आम चुनावों में कांग्रेस के सोशल मीडिया कैंपेन का नेतृत्न किया। लेकिन जब पार्टी हार गई तो राम्या ने राजनीति को अलविदा कह दिया।

2003 में एक्टिंग डेब्यू

राम्या यानी दिव्या स्पंदन ने 2003 में पुनीत राजकुमार स्टारर कन्नड़ फिल्म 'अभी' से एक्टिंग डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने कई हिट फिल्में दीं। लेकिन 2013 में राम्या ने यह अनाउंस कर हर किसी को चौंका दिया कि वह राजनीति में करियर बनाने के लिए फिल्में छोड़ रही हैं। हालांकि राजनीति में असफल होने के बाद राम्या 2016 में वापस फिल्मों में आ गईं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
 05 August 2026
नितेश तिवारी की 4000 करोड़ी फिल्म 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही लगातार सुर्खियों में है। तब से इसी पर चर्चा हो रही है कि क्या राम…
 05 August 2026
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
Advt.