राणा दग्‍गुबाती Vs वेंकटेश, अपराध के दलदल में बाप-बेटे के युद्ध की कहानी है ये वेब सीरीज

Updated on 16-02-2023 07:27 PM
वेब सीरीज की दुनिया में क्राइम-ड्रामा एक ऐसा जॉनर है, जिसने भारतीय दर्शकों का खूब ध्‍यान खींचा है। लेकिन लगता है कि अब ओटीटी को बॉलीवुड और साउथ की फिल्‍मों की तरह रीमेक की हवा लग गई है। ऑरिजनल कॉन्‍टेंट से पहचान बनाने वाले ओटीटी प्‍लेटफॉर्म्‍स अब जमकर विदेशी टीवी शोज को हिंदी में रीमेक कर रहे हैं। ब्रिटिश टीवी सीरीज 'द नाइट मैनेजर' के बाद अब अमेरिकी सीरीज 'रे डोनोवन' के रीमेक की बारी है। नेटफ्ल‍िक्‍स इंडिया ने 'राणा नायडू' नाम के इस सीरीज का ट्रेलर बुधवार रात को जारी किया है। हालांकि, मामला रीमेक का जरूर है, लेकिन ट्रेलर धांसू और दमदार है। 'बाहुबली' फेम राणा दग्‍गुबाती इस सीरीज में अपने चाचा और पॉपुलर एक्‍टर वेंकटेश के साथ नजर आ रहे हैं। कहानी अपराध, पैसा और ग्‍लैमर की दुनिया से जुड़ी हुई है। लेकिन इस सीरीज का थीम क्राइम से अध‍िक एक बाप और बेटे की लड़ाई है। लड़ाई से भी कहीं अध‍िक यह एक युद्ध की तरह है। बेटा अपराध की दुनिया में सिकंदर बन चुका है और जेल से छूटे पिता से उसका यह टकराव देखने लायक है।

Rana Naidu Netflix: राणा दग्‍गुबाती Vs वेंकटेश की यह लड़ाई अपने 2 मिनट 37 सेकेंड के ट्रेलर में ध्‍यान खींचती है। दिलचस्‍प है कि पर्दे पर जहां राणा और वेंकटेश बाप-बेटे के किरदार में हैं, वहीं असल जिंदगी में ये दोनों तेलुगू स्टार चाचा और भतीजा हैं। इस क्राइम-थ्र‍िलर-ड्रामा को करण अंशुमन और सुपर्ण वर्मा ने डायरेक्‍ट किया है। सीरीज में सुरवीन चावला भी हैं, जिनका नाम ही इसमें ग्‍लैमर का तड़का लगा देता है।

'राणा नायडू' वेब सीरीज की कहानी

Rana Naidu Story: सीरीज के ट्रेलर में हमारी मुलाकात राणा नायडू से पहले होती है। वह मुंबई का सबसे बड़ा फिक्‍सर है। फिक्‍सर यानी अमीर और सेलिब्रिटी स्‍टेटस वाले लोगों के लिए गंदे काम को अंजाम देने वाला है। हमें बताया जाता है कि मुंबई में ऐसा कोई गंदा काम नहीं है, जो राणा पैसों के लिए नहीं कर सकता। जिस मामले में भी राणा का नाम जुड़ता है, समझ लीजिए कि वह निश्‍च‍ित ही कोई बड़ा बवाल है। हम ट्रेलर में राणा को पैसे उड़ाते, मारते-पीटते, हत्‍या करते और ऐश वाली जिंदगी जीते हुए देखते हैं। कहते हैं कि राणा ने एक बार जो काम अपने हाथ में ले लिया, उसे पूरा किए बिना नींद नहीं लेता है। दूसरों की गंदगी को वह पूरी 'सफाई' से निपटाता है। राणा की एक माशूका भी है। वह उसके प्‍यार में पागल है। लेकिन दुनिया से उसे छुपाकर रखता है। न ही उसे अपने काम के बारे में बताता है। लेकिन यहीं से कहानी में एक ट्विस्‍ट आता है। कहानी में राणा का बाप आता है।

राणा का के पिता नागा नायडू की भी क्रिमिनल हिस्‍ट्री है। वह जेल में सजा काट रहा है। लेकिन सजा पूरी होने से पांच साल पहले ही उसे रिहा कर दिया जाता है। अब बेटा अगर शेर है, तो बाप सवा-शेर। राणा को जब पता चलता है कि नागा जेल से छूट गया है तो वह खुश होने की बजाय गुस्‍से से भर जाता है। हम समझ जाते हैं कि आगे बाप-बेटे के बीच टक्‍कर होने वाली है। और यही लड़ाई इस कहानी का मेन प्‍लॉट है। नागा नायडू की वापसी राणा के काम में खलल है। राणा अपने पिता से बचने की पूरी कोशिश करता है, लेकिन वह इसमें सफल नहीं होता है। राणा और नागा जब भी आमने-सामने होते हैं तो यह रिश्‍तों की, विचारों की, काम के तरीके ही, हर तरह की लड़ाई दिखती है। अब कहानी में आगे क्‍या होता है, यह देखने वाली बात होगी।

'राणा नायडू' की कास्‍ट‍िंग

Rana Naidu Cast: राणा दग्गुबाती ने सीरीज में राणा नायडू का किरदार निभाया है और यह इस रोल में बिल्‍कुल फिट बैठते हैं। लंबा-चौड़ा आदमी और भरदम गुस्‍सा, उनके किरदार के प्रति आकर्षण पैदा करता है। जबकि नागा नायडू के रोल में वेंकटेश क्‍लासिक लगते हैं। हमने अब तक वेंकटेश को हमेशा भले मानस वाले रोल में देखा है, ऐसे में एक अपराधी के किरदार में अपनी छाप भी छोड़ते हैं और दंग भी करते हैं। क्राइम, एक्शन, थ्र‍िलर, कॉमेडी, रोमांस और ड्रामा के इस कॉकटेल का नशा ट्रेलर देखकर चढ़ता है, इसमें कोई दोराय नहीं है। सुरवीन चावला, सुशांत सिंह, अभिषेक बनर्जी, सुचित्रा पिल्लई, गौरव चोपड़ा, आशीष विद्यार्थी और राजेश जय सपोर्टिंग रोल में हैं और ढ़ाई मिनट के ट्रेलर में अपनी झलक दिखाते हैं।

'राणा नायडू' रिलीज डेट

Rana Naidu Release Date: 'राणा नायडू' वेब सीरीज नेटफ्ल‍िक्‍स पर हिंदी और तेलुगू दोनों भाषाओं में रिलीज होगी। मेकर्स ने 15 फरवरी 2023 को ट्रेलर रिलीज किया है। लेकिन अभी इसके रिलीज डेट की कोई घोषणा नहीं की गई है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
 05 August 2026
नितेश तिवारी की 4000 करोड़ी फिल्म 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही लगातार सुर्खियों में है। तब से इसी पर चर्चा हो रही है कि क्या राम…
 05 August 2026
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
Advt.