चलने लगी हैं रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की लाडली राहा, बंगले से लीक हुई तस्वीर को देख हर कोई हैरान

Updated on 02-03-2024 01:11 PM
'ब्रह्मास्त्र' एक्टर्स आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अपनी लाडली बेटी राहा कपूर के कारण अक्सर लाइमलाइट में छाए रहते हैं। क्रिसमस के मौके पर इन्होंने अपनी सालभर की बच्ची की झलक दुनियावालों को दिखाई थी। उन्होंने बाकायदा पैप्स को घर बुलाया था और उसके बाद उससे लोगों को रूबरू करवाया था। इसके बाद वह अक्सर उनके साथ नजर आने लगे। अब तो राहा चलने भी लगी है, जिसकी तस्वीर सामने आई है।  जिसमें आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, अयान मुखर्जी और राहा नजर आ रहे हैं। सभी घर के गार्डन में खड़े हैं। एक तरफ एक्टर्स और डायरेक्टर हैं तो दूसरी तरफ राहा है, जो हाथ पीछे बांधे हुए एक पैर उठाए और दूसरे पैर को जमीने पर रखे हुए खड़ी है। और उसकी मस्ती देख मम्मी-पापा दोनों खुश हो रहे हैं।

चलने लगी आलिया-रणबीर की राहा
राहा का जन्म 6 नवंबर, 2022 को हुआ था। वह अब डेढ़ साल की हो रही है। ऐसे में उसने अब चलना शुरू कर दिया है। ये फोटो हालांकि न तो आलिया ने पोस्ट की है और न ही अयान मुखर्जी ने। रणबीर को जैसे सोशल मीडिया पर हैं ही नहीं। अब एक तरह से ये तस्वीर उनके ही घर से लीक हुई है, जिसे देख हर कोई चौंक गया है और कुछ तो ये मानने को ही राजी नहीं कि ये राहा है।
राहा को लोगों ने बताया जेह और तैमूर
राहा को यूं चलता देख एक यूजर ने लिखा, 'ये राहा नहीं हो सकती। वह बहुत छोटी है। वो अभी चल नहीं सकती। ये या तो तैमूर है या फिर जेह।' वहीं, एक यूजर ने उन्हें जवाब दिया और बताया कि ये राहा ही है। हाल ही में राहा, जेह के बर्थडे पार्टी में भी नजर आई थी। वहां रणबीर उन्हें गोद में उठाए पहुंचे थे, जहां उनके एक्सप्रेशन्स को पैप्स ने कैमरे में कैद कर लिया और उसकी फिर आलिया से तुलना हो रही थी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
हॉलीवुड में कई ऐसे टॉप स्टार्स हैं जिन्होंने भले विदेशी फिल्मों में बड़ा नाम कमाया हो, लेकिन वे पले-बढ़े भारत में हैं। इनमें से कई स्टार्स के पूर्वजों का भारत…
 07 August 2026
रणबीर कपूर इन दिनों नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' की रिलीज की तैयारियों में व्यस्त हैं। हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि एक दौर ऐसा भी था,…
 07 August 2026
मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का आगाज कर दिया है। एक एपिसोड में कंटेस्टेंट के साथ मजेदार बातचीत में एक्टर ने अपने भोजपुरी सिनेमा में…
 07 August 2026
समय रैना ने कई बार अपने परिवार द्वारा झेले गए कश्मीर में झेले गए पलायन और क्रूरता के दर्द को बयां किया है। अब एक बार फिर इसी की चर्चा…
 07 August 2026
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की करीब 30,000 करोड़ रुपये ($3.5 से $4 बिलियन) की संपत्ति और आरके फैमिली ट्रस्ट को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद…
 07 August 2026
सैफ अली खान की छोटी और सोहा अली खान की बड़ी बहन सबा पटौदी के नाम से तो आप वाकिफ होंगे। शर्मिला टैगोर और मंसूर अली खान पटौदी की दूसरी…
 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
Advt.